गौरा (प्रतापगढ़), 16 अगस्त 2026। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में विकास खंड गौरा के ऐतिहासिक गांव कहला में 18 अगस्त को चौलर कजरी का जवाबी मुकाबला होगा। कहला बाजार में आयोजित इस कार्यक्रम में भदोही के मशहूर गायक विष्णु यादव और मिर्जापुर की मशहूर गायिका आरती राज जख्मी के बीच मुकाबला होगा।
यह आयोजन आदर्श समिति के बैनर तले हो रहा है। समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार पटेल और कोषाध्यक्ष श्याम सिंह यादव ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर गांव के लोगों में उत्साह है। सावन का महीना चल रहा है। कांवड़िये भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए निकल रहे हैं। ऐसे समय में सावन के फुहारों के बीच कजरी का आयोजन हमारी लोक संस्कृति और परंपरा को मजबूत करेगा।
बता दें कहला गांव लोक कलाकारों का गांव हैं। इस गांव के दर्जनों कलाकार लोककला नौटंकी के माध्यम से क्षेत्र का नाम रौशन कर रहे हैं। इसी गांव के मशहूर कलाकार राम खेलावन पटेल और दयाराम पटेल की यादें लोगों की स्मृति में जिंदा है।
