प्रतापगढ़, 2 अगस्त 2026। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में पुलिस ने 1 अगस्त 2026 की रात करीब साढ़े आठ बजे नारायणदास पाण्डेय गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया। नारायणदास पाण्डेय आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गंधियावा गांव के निवाही है। उनके ऊपर एक स्कूल में चपरासी पद पर नौकरी दिलाने के बहाने ₹61 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।
क्या है मामला
वादी सत्यानन्द ओझा पुत्र हरि प्रसाद ओझा निवासी ग्राम फतूपुर थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना आसपुर देवसरा पर मुअसं 105/2026 धारा 420/467/468/471 भादवि पंजीकृत किया गया। आरोप है कि अभियुक्त नारायणदास पाण्डेय एवं सुनील कुमार पाण्डेय द्वारा यशोदानंदन माध्यमिक विद्यालय में लिपिक एवं चपरासी पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर फर्जी नियुक्ति पत्र, फर्जी शासनादेश एवं कूटरचित अभिलेख तैयार कर कई अभ्यर्थियों से लगभग ₹61 लाख की धनराशि प्राप्त कर धोखाधड़ी की गई।
पूछताछ का विवरण
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसके विरुद्ध थाना आसपुर देवसरा में धोखाधड़ी एवं जालसाजी का मुकदमा पंजीकृत होने के कारण वह गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहा था। अभियुक्त से प्रकरण के संबंध में पूछताछ एवं अन्य साक्ष्यों के संकलन की कार्यवाही प्रचलित है। मुकदमे में नामजद अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रकरण से संबंधित अन्य आवश्यक विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।
नारायणदास पर दर्ज हैं कई मामले
- मु.अ.सं. 251/24 धारा 406/420/467 भादवि थाना आसपुर देवसरा
- मु.अ.सं. 105/26 धारा 420/467/468/471 भादवि थाना आसपुर देवसरा
- मु.अ.सं. 183/07 धारा 147, 148, 149, 352, 447 भादवि थाना आसपुर देवसरा
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
गंधियावा नारायणदास पाण्डेय पुत्र भूपतिदास पाण्डेय, उम्र करीब 66 वर्ष, निवासी ग्राम गंधियावा, थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़।
