Join US

उत्तर प्रदेश परिवहन करेगा 5 हजार महिला कंडक्टरों की भर्ती, जानें डिटेल…

लखनऊ, 5 अप्रैल 2025। उत्तर प्रदेश परिवहन में 5000 कंडक्टरों की भर्ती होगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गयी है। 8 अप्रैल से इसके लिए अलग-अलग जिलों में भर्ती मेले का आयोजन किया जाएगा। इस बात की जानकारी प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी है।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के मुताबिक 8 से 17 अप्रैल तक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह भर्ती महिला कंडक्टरों के लिए है। यह भर्तियां संविदा पर की जाएंगी।

महिला कंडक्टरों की सुविधा के लिए उनकी तैनाती उनके गृह जिले में ही दी जाएगी।

राजेगार मेले का कार्यक्रम

  • 8 अप्रैल : गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, वाराणसी
  • 11 अप्रैल : मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन, आजमगढ़
  • 15 अप्रैल : सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूटधाम, बांदा, प्रयागराज
  • 17 अप्रैल : नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर

यहां करें आवेदन

भर्ती में शामिल होने के लिए इच्छुक उम्मीदवार परिवहन निगम की वेबसाइट upsrtc.com पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।