यूपी

अयोध्या में समाजवादी पार्टी करेगी पांच शिक्षकों का सम्मान, शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर होगा कार्यक्रम

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On अगस्त 31, 2025
1 min read • 1.2k views
अयोध्या में समाजवादी पार्टी करेगी पांच शिक्षकों का सम्मान, शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर होगा कार्यक्रम

अयोध्या, 31 अगस्त 2025। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी अयोध्या में समाजवादी पार्टी पांच शिक्षकों का सम्मान करेगी। यह आयोजन शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर 4 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने दी है।

इन शिक्षकों को मिलेगा सम्मान

  • डॉ माधुरी मौर्या, सहायक अध्यापिका उच्च प्राथमिक विद्यालय भीखापुर
  • कुबरा यासमीन, सहायक अध्यापिका कंपोजिट विद्यालय अटरावा
  • दयाशंकर भारतीय, प्रभारी प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय खंड पिपरा रुदौली
  • संतोष कुमार यादव, सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय खेत पलिया विकासखंड हरेंटिंग गंज
  • चंद्रकमल वर्मा, प्रवक्ता एमपीएलएल इंटर कॉलेज फैजाबाद

प्रदेश अध्यक्ष होंगे मुख्य अतिथि

सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल होंगे। विशिष्ट अतिथि समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ एसपी सिंह पटेल और प्रमुख महासचिव डॉ कमलेश यादव होंगे। कार्यक्रम में सम्मान समारोह के संस्थापक तेज नारायण पांडेय पवन मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।

पत्रकार वार्ता में महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट, डॉ. घनश्याम यादव, संत प्रसाद मिश्र, विमल सिंह यादव, प्रभाकर सिंह, तहसीलदार सिंह, प्रदीप कुमार तिवारी, दालसिंगार गोड , जयप्रकाश चौरसिया, आनंद शुक्ला, सुरेश कुमार, हनुमान मिश्रा मौजूद रहे।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।