लालगंज (प्रतापगढ़), 27 मार्च 2026। प्रतापगढ़ जिले के लालगंज तहसील अंतर्गत ढिंगवस गांव में हुई श्रीमद्भागवत कथा चर्चा में है। इस कथा के अंतिम दिवस पूर्व प्रधान बबलू मिश्र ने कथा श्रवण करने आये महिलाओं को साड़ी, पुरुषों को गमछा और युवतियों को स्टाल देकर उनका सम्मान किया।
कथा व्यास आचार्य देवव्रत महाराज ने श्रीमद्भागवत की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया, भागवत कथा मनुष्य को सच्चे जीवन मार्ग की ओर प्रेरित करती है। इसके सुनने मात्र से ही व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। उसे मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग मिलता है। कथा के दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया।
भाजपा नेता शिव प्रकाश मिश्र सेनानी और जिला सहकारी बैंक प्रतापगढ़ की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सिंधुजा मिश्रा सेनानी ने कथा व्यास से आशीर्वाद लिया और आयोजन की सराहना की। उनके साथ भाजपा नेता एवं समाजसेवी पंडित विजय मिश्र गुरु जी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
