प्रतापगढ़, 12 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश में अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए माहौल बनने लगा है। शनिवार 12 सितंबर 2026 को ब्रह्मलीन अवैद्यनाथ महाराज की 12वीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में प्रतापगढ़ में ‘श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति’ के आह्वान को लेकर एक विशाल भव्य शोभायात्रा एवं श्रीकृष्ण विजय यज्ञ का आयोजन किया गया।
मंडल प्रभारी अनुज सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में आयोजित इस शौर्य यात्रा का शुभारंभ सच्चा बाबा आश्रम के महंत मनोज ब्रह्मचारी, विभाग प्रचारक ओम प्रकाश, जिला कार्यवाह हेमंत और जया ने संयुक्त रूप से किया। यह शौर्य यात्रा तुलसी सदन से प्रारंभ होकर भरत चौक, गोपाल मंदिर, जीआईसी, राजापाल चौराहा और आंबेडकर चौराहा होते हुए जिलाधिकारी के कैंप कार्यालय पहुंची।
वहां विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष रजत सक्सेना और मातृशक्ति जिलाध्यक्ष अनीता डोगरा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपा।
इस अवसर पर जिला महामंत्री भूपेंद्र प्रताप सिंह, किन्नर प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा, जिलाध्यक्ष संजना, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल सिंह, सदर विधायक प्रतिनिधि अरुण मौर्य, भाजपा नेता आशुतोष त्रिपाठी, परशुराम सेना के अध्यक्ष प्रदीप शुक्ल, भाजपा नेता पंकज मिश्र, डीके शर्मा, भाजपा नेत्री रमा मिश्रा, ज्योतिमा सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें : शिक्षामित्र का बेटा बना लेफ्टिनेंट, प्रतापगढ़ में खुशी की लहर
