यूपी

बीएचयू में पीएचडी प्रवेश के लिए धरने पर बैठे दलित छात्र को न्याय दिलाने आगे आये विनोद सोनकर

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On मार्च 26, 2025
1 min read • 1.2k views
बीएचयू में पीएचडी प्रवेश के लिए धरने पर बैठे दलित छात्र को न्याय दिलाने आगे आये विनोद सोनकर

कुंडा (प्रतापगढ़), 26 मार्च 2025। बनारस के एक विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश को लेकर छात्र शिवम सोनकर कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनकी स्थिति गंभीर होती जा रही है। मंगलवार 25 मार्च 2025 को पूर्व सांसद विनोद सोनकर ने केंद्र सरकार के शिक्षा राज्य मंत्री सुकांता मजूमदार से मुलाकात कर मामले की जांच और छात्र को न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने मंत्री को एक औपचारिक पत्र सौंपकर विश्वविद्यालय प्रशासन से उचित कार्रवाई कराने का अनुरोध किया।

पूर्व सांसद ने कहा कि छात्र के भविष्य से जुड़ा यह मामला गंभीर है, और सरकार को तत्काल हस्तक्षेप कर समाधान निकालना चाहिए। बता दें काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी में अनुसूचित जाति के छात्र शिवम सोनकर के साथ पी.एच.डी प्रवेश प्रक्रिया में अन्याय पूर्वक व्यवहार किया जा रहा है। उनके विभाग में RET EXEMPTED श्रेणी में 3 सीटें खाली होने के बावजूद 2 ही सीटें उपलब्ध हैं। इस कारण उन्हें प्रवेश प्रक्रिया से वंचित रखा जा रहा है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।