वैकेंसी

वैकेंसी: रेलवे ग्रुप डी में नौकरी के लिए 9 मार्च तक करें आवेदन

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On मार्च 5, 2026
3 min read • 1.2k views
RRB Group D Vacancy 2026

नई दिल्ली, 5 मार्च 2026। 10वीं पास उन युवाओं के लिए अच्छी खबर है जो रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं। रेलवे ग्रुप-डी भर्ती में ओवदन के लिए 9 मार्च 2026 तक आवेदन का मौका दे दिया गया है। पहले आवेदन करने की लास्ट डेट 2 मार्च 2026 थी। अब इसे बढ़ा दिया गया है।

  • रेलवे ग्रुप डी के 21997 पोस्ट पर वैकेंसी निकाली गई है।
  • कैंडिडेट्स 9 मार्च 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं।
  • फीस जमा करने के लिए कैंडिडेट्स के पास 11 मार्च 2026 तक का समय है।

अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स www.rrbapply.gov.in पर जाएं।

आवेदन में रखें ये सावधानी

  • उम्मीदवार केवल एक रेलवे जोन (RRB) के लिए ही फॉर्म भर सकते हैं।
  • एक से अधिक RRB में आवेदन करने पर फॉर्म रद्द कर दिया जाएगा।
  • एक ही RRB के अंदर कई पदों के लिए एक ही फॉर्म में प्रेफरेंस दे सकते हैं।
  • अलग-अलग फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • स्कैन किया हुआ पासपोर्ट साइज फोटो और साइन
  • 10वीं पास सर्टिफिकेट या ITI प्रमाणपत्र
  • वैध फोटो आईडी (आधार, पैन आदि)
  • आरक्षण श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांग प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

आयु सीमा

आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 01 जनवरी 2026 से की जाएगी।

आयु में छूट

  • OBC (NCL) वर्ग को 3 वर्ष की छूट
  • SC/ST वर्ग को 5 वर्ष की छूट
  • जन्म तिथि सीमा (कैटेगरी अनुसार)
  • अनारक्षित/EWS: 02 जनवरी 1993 से 01 जनवरी 2008 के बीच जन्म
  • OBC (NCL): 02 जनवरी 1990 से 01 जनवरी 2008 के बीच जन्म
  • SC/ST: 02 जनवरी 1988 से 01 जनवरी 2008 के बीच जन्म

चयन प्रक्रिया

  • चयन सिंगल स्टेज कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के आधार पर होगा।
  • CBT पास करने वाले कैंडिडेट्स को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा।
  • इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा।

परीक्षा पैटर्न

  • CBT परीक्षा पैटर्न
  • परीक्षा 90 मिनट की होगी और कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे
  • जनरल साइंस -25 प्रश्न
  • मैथ्स -25 प्रश्न
  • जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग -30 प्रश्न
  • जनरल अवेयरनेस व करेंट अफेयर्स -20 प्रश्न
Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।