वैकेंसी

रेलवे में 2800+ पदों के लिए वैकेंसी, 10वीं और आईटीआई पास करें आवेदन

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On मार्च 14, 2026
2 min read • 1.2k views
RRC SCR Apprentice Vacancy 2026

RRC SCR Apprentice Vacancy 2026: दक्षिण मध्य रेलवे के आरआरसी (RRC SCR) ने एक्ट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए 2801 रिक्तियों की घोषणा की है। दक्षिण मध्य रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आने वाले जिलों के वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने 10वीं कक्षा कम से कम 50% अंकों के साथ पास की हो और संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र प्राप्त किया हो। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च 2026 से आधिकारिक वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in पर शुरू हो चुकी है।

शैक्षणिक योग्यता: सभी ट्रेडों के लिए उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ 10वीं/एसएससी परीक्षा पास की होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र होना चाहिए, जो राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (NCVT) या राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (SCVT) से मान्यता प्राप्त संस्थान से प्राप्त किया गया हो।
आयु सीमा: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष होनी चाहिए। सामान्य (UR) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है।
आयु में छूट: अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी, यानी वे 29 वर्ष तक आवेदन कर सकते हैं।
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी, यानी वे 27 वर्ष तक आवेदन करने के पात्र हैं।

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला और ट्रांसजेंडर श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है।

शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। यदि भुगतान के दौरान कोई अतिरिक्त ट्रांजैक्शन शुल्क लगता है, तो उसका भुगतान उम्मीदवार को स्वयं करना होगा।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Apprentice Recruitment 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब New Registration पर क्लिक करके अपना पंजीकरण करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।