सिंचाई विभाग में असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन पदों पर होगी भर्ती

लखनऊ, 18 मार्च 2026। उत्तर प्रदेश में सिंचाई विभाग में असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन के रिक्त पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी गयी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के जरिए उत्तर प्रदेश के लघु सिंचाई विभाग में सहायक बोरिंग टेक्नीशियन के 400 से ज्यादा पद भरे जाएंगे। जो भी अभ्यर्थी यह सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद फॉर्म अप्लाई कर सकेंगे।

यूपीएसएसएससी ने इस भर्ती का विज्ञापन 04-परीक्षा/2026 के अंतर्गत जारी किया है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति पूर्ण रूप से स्थायी होगी। 400 पदों में से 163 पद अनारक्षित, एससी के 82, ओबीसी के 107, एसटी के 10 और ईडब्ल्यूएस के 40 पद हैं।

भर्ती आयोगउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
पद का नामसहायक बोरिंग तकनीशियन
कुल रिक्तियां402
ऑफिशियल वेबसाइटupsssc.gov.in
आवेदन कब शुरू होंगे15 अप्रैल 2026
आवेदन की आखिरी तारीख05 मई 2026
सैलरीलेवल-02 वेतनमान (न्यूनतम): 19900- अधिकतम 63200 रुपये
चयन प्रक्रियामुख्य लिखित परीक्षा
भर्ती का नोटिफिकेशन ​UPSSSC Assistant Boring Technician Recruitment 2026 Notification PDF
आवेदन शुल्कसभी वर्ग के कैंडिडेट्स लिए 25 रुपये

योग्यता क्या चाहिए

माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की हाई स्कूल (10वीं) की परीक्षा या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई परीक्षा उत्तीर्ण की हो। राजकीय प्राविधिक केंद्र या राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र, लाल डिग्गी पार्क, गोरखपुर द्वारा दिया गया नलकूप मैकेनिक पाठ्यक्रम में प्रमाण पत्र या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो। या मशीनिष्ट, फिटर, वायरमैन, टर्नर में से किसी में भी उत्तर प्रदेश या औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान द्वारा दिया गया न्यूनतम दो साल का (ITI) सर्टिफिकेट या राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, भारत सरकार द्वार दिया गया तीन वर्ष का राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाण पत्र हो। कैंडिडेट ने यूपीएसएसएससी द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2025) में भाग लिया हो। इसी के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अभ्यर्थी ने 1 जुलाई 2026 को न्यूनतम 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर ली हो लेकिन 40 वर्ष का न हुआ हो। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार ऊपरी उम्र में छूट दी जाएगी।

आवेदन कैसे करें

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • Applicant Authentication/Login Through PET Registration Number के टैब पर जाएं।
  • पीईटी 2025 के रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी पर ओटीपी के जरिए लॉगइन करें।
  • अब पीईटी में भरी हुई आपकी डिटेल्स जैसे नाम, पिता/पति का नाम, माता का नाम, उत्तर प्रदेश का निवासी होने संबंधित विवरण, श्रेणी, ईडब्ल्यूएस, क्षैतिज आरक्षण से संबंधित विवरण, जन्मतिथि,लिंग, वैवाहिक प्रस्तिथि, मोबाइल नंबर जैसी डिटेल्स भरें।
  • अपनी शैक्षिक योग्यता, बोर्ड/संस्था/विश्वविद्यालय का नाम, परीक्षा उत्तीर्ण करने का वर्ष, प्रमाण पत्र संख्या, रोल नंबर जैसी डिटेल्स भरें।
  • फोटो और हस्ताक्षर भी आपको पहले अपलोड किए गए फैच होकर दिखाई देंगे। अगर आप इन्हें देखना चाहते हैं, तो View करके Continue बटन को क्लिक करके अगले विकल्प पर जाएं।
  • अब अन्य दिए गए ऑप्शन भी ध्यान से भरें।
  • आवेदन शुल्क भुगतान का विकल्प आए तो एप्लिकेशन फीस ऑनलाइन भर दें।
  • आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

परीक्षा पैटर्न

बोरिंग टेक्नीशियन मुख्य परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें आधार सुरक्षा परिचय, विद्युत की मौलिक अवधारणाएं, इंजीनियरिंग धातु, इकाई प्रणाली, पदार्थ विज्ञान, द्रव्यमान, भार तथा धनत्व, चाल एंव वेग, कार्य शक्ति तथा ऊर्जा, ऊष्मा और तापमान, बल, तापमानमापी उपकरण, चक्रीय गति, कंप्यूटर एंव सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाओं एंव इस क्षेत्र में समसामयिक प्रौद्योगिकी विकास एंव नवाचार का ज्ञान, उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी विषय से सवाल पूछे जाएंगे। मुख्य परीक्षा के आधार पर ही अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी।