रायपुर, 13 मई 2026। ऐसे युवा जो साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे रायपुर डिवीजन में नौकरी की तलाश कर रहे हैं। उनके लिए बड़ा मौका आया है। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे रायपुर डिवीजन में 1644 पदों पर वैकेंसी निकली है। इसके लिए 10वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर जाना होगा।
रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 मई 2026 से शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 4 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म पूरा करने की आखिरी तारीख भी 4 जून 2026 ही तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
- पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे फोटो, सिग्नेचर और आईडी प्रूफ अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी ध्यान से चेक करें।
- अंतिम सबमिट के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें।
कितनी है वैकेंसी
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1644 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसमें डीआरएम ऑफिस रायपुर डिवीजन के लिए 1363 पद और वैगन रिपेयर शॉप रायपुर के लिए 281 पद शामिल हैं।
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी मांगा जा सकता है। उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 15 साल और अधिकतम उम्र 24 साल तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
