• Home
  • छत्तीसगढ़
  • शॉपर्स स्टॉप ने रायपुर में खोला तीसरा स्टोर, अनुज ने किया शुभारंभ
शॉपर्स स्टॉप ने रायपुर में खोला तीसरा स्टोर

शॉपर्स स्टॉप ने रायपुर में खोला तीसरा स्टोर, अनुज ने किया शुभारंभ

रायपुर, 14 फरवरी 2026। भारत के प्रीमियम फैशन, लाइफस्टाइल और गिफ्टिंग डेस्टिनेशन शॉपर्स स्टॉप ने रायपुर में अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार किया है। शॉपर्स स्टॉप ने तीसरा स्टोर ज़ोरा द मॉल में खोला है। इसका शुभारंभ विधायक अनुज शर्मा ने किया।

नए स्टोर में 500 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स उपलब्ध हैं। यह आधुनिक शॉपिंग डेस्टिनेशन के रूप में डिज़ाइन किया गया है।

शॉपर्स स्टॉप लिमिटेड के सीईओ कविंद्र मिश्रा ने कहा, ग्राहक हमारे हर निर्णय के केंद्र में हैं, और उनका विश्वास ही हमें विभिन्न बाज़ारों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। हम रायपुर के एस्पिरेशनल कंज्यूमर्स के साथ अपने संबंध को और मजबूत करने तथा उन्हंच शॉपर्स स्टॉप का सर्वश्रेष्ठ अनुभव देने के लिए उत्साहित हैं।

इस स्टोर में बॉस, कैल्विन क्लेन, टॉमी हिलफिगर, सुपरड्राई, ब्रूक्स ब्रदर्स, एम्पोरियो अरमानी, माइकल कोर्स, गुची, वर्सेस, फेरागामो, एडिडास, एसिक्स, लिवाइस, वेरो मोडा, ओनली, डब्ल्यू, ग्लोबल देसी, एल्डो, गेस, जूसी कॉउचर, वाईएसएल, अरमानी, रबान, सैमसोनाइट सहित कई अन्य ब्रांड्स उपलब्ध हैं।