रायपुर, 9 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नागरिकों ने अपनी जिम्मेदारी समझकर पर्यावरण को बचाने और उसे संरक्षित करने का अभियान चलाया है। इस अभियान को देवेन्द्र नगर में बापू की कुटिया समिति के पदाधिकारी आगे बढ़ा रहे हैं। 9 अगस्त को समिति के पदाधिकारियों ने देवेन्द्र नगर सेक्टर-5 स्थित गरबा मैदान के आसपास 150 से 160 की संख्या में औषधीय महत्व के पौधो का रोपण किया।
समिति के पदाधिकारियों ने लोगों को प्रेरण देते हुए अपील किया है कि जीवन बचाना है तो पर्यावरण को बचाना होगा। वर्षा का समय इसके लिए सबसे उपयुक्त होता है। यह समय पौधरोपण करके पर्यावरण को बचाने और उसे संरक्षित रखने का है। समिति के पदाधिकारियों ने न केवल पौधों का रोपण किया बल्कि उसे बचाने का भी संकल्प लिया।
इस कार्य में समिति के उत्तम गांधी, नरेन्द्र जैन, बीके जोशी, विनोद देवांगन, किशोर, मनोज सतवानी, मनोज भटट, शैलेन्द्र जैन, अनूप वर्मा, गिरधारी, सतपाल सिंग, मनजीत अरोरा, राजपाल, गोकलानी, श्रीमती गुंजन गोकलानी, दिलेर होरा ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
