Join US

SBI ने क्लर्क के 1500 से अ​धिक पदों पर निकाली बैकलॉग भर्ती


नई दिल्ली, 9 अगस्त 2026। वे युवा जो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी करने के इच्छुक हैं, उनके लिए अच्छी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने क्लर्क के 1500 से अधिक पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इसका नोटिफिकेशन जारी हो गया है। 7 अगस्त 2026 से एसबीआई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर sbi.bank.in आवेदन भी शुरू हो गए हैं। 28 अगस्त 2026 अंतिम तिथि है। यह स्पेशल रिक्रूटमेंट ड्राइव 15 सर्किलों के लिए घोषित की गई है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का यह स्पेशल भर्ती अभियान क्लर्क के एससी/एसटी/ओबीसी बैकलॉग वैकेंसी को भरने के लिए है। बैकलॉग वैकेंसी रिजर्व कैटेगिरी के वो पद होते हैं, जो पिछली भर्तियों में किसी वजह से खाली रह गए थे। ये वैकेंसी सभी के लिए नहीं होती, इन पदों के लिए केवल संबंधित आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी ही आवेदन के योग्य होते हैं।

किस राज्य में कितनें पद

आंध्र प्रदेश-88, बैंगलोर-120, भोपाल-134, छत्तीसगढ़-26, ओडिशा-111, चंडीगढ़-22, जम्मू और कश्मीर-42, हिमाचल प्रदेश-11, पंजाब-18, तमिलनाडु-65, तेलंगाना-32, राजस्थान-106, पश्चिम बंगाल-55, उत्तर प्रदेश-31, महाराष्ट्र-165, दिल्ली-17, गुजरात- 289, असम-39, त्रिपुरा-22, बिहार-12, झारखंड-133 पद रिक्त हैं। इस तरह कुल 1538 पदों के लिए वैकेंसी है।

शैक्षिक योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की हो।
  • जिन उम्मीदवारों के पास इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री (IDD) है, वो भी आवेदन कर सकते हैं लेकिन ध्यान रखें कि उनकी डिग्री 31 दिसंबर 2026 या इससे पहले पूरी जाए।
  • जो अभ्यर्थी अंतिम सेमेस्टर में है, वो भी आवेदन के योग्य हैं, लेकिन उन्हें 31 दिसंबर 2026 से पहले अपने पास होने का प्रमाण देना होगा।

उम्र सीमा

  • उम्मीदवारों की उम्र 20 साल से कम और अधिकतम 28 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • उम्र सीमा की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी।
  • जन्मतिथि के हिसाब से देखें तो अभ्यर्थी की जन्मतिथि 2 अप्रैल 1998 से पहले और 1 अप्रैल 2006 के बाद नहीं होनी चाहिए।
  • ऊपरी उम्र में ओबीसी को 5 साल, एससी/एसटी को 5 साल, पीडब्ल्यूबीडी ओबीसी को 13 साल, एससी/एसटी पीडब्ल्यूबीडी को 15 साल की छूट मिलेगी।

सेलेक्शन की प्रक्रिया

  • प्री परीक्षा 100 नंबर का प्रीलिम्स होगा। जिसमें इंग्लिश, न्यूमेरिकल एबिलिटी, रीजनिंग एबिलिटी सब्जेक्ट से क्वेश्चन पूछे जाएंगे।
  • परीक्षा की अवधि 1 घंटे की होगी। जिसमें 1/4 की निगेटिव मार्किंग भी होगी।
  • मुख्य परीक्षा में जनरल/ फाइनेंशियल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूट, रीजनिंग एबिलिटी एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूट से 190 सवाल आएंगे। जिनके अंक 200 होंगे।
  • मेंस के लिए 1 घंटे 40 मिनट का समय मिलेगा और इसमें भी निगेटिव मार्किंग होगी।
  • तीसरे स्टेज में लोकल लैंग्वेज टेस्ट होगा। यह उन उम्मीदवारों के लिए होगा, जिन्होंने 10वीं और 12वीं में लोकल लैंग्वेज की पढाई नहीं की है। यह टेस्ट वर्बल और नॉन वर्बल होगा।

आवेदन शुल्क कितना

एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/एक्स एस/डीएक्सएस अभ्यर्थियों के लिए कोई एप्लिकेशन फीस नहीं है। वहीं ओबीसी कैंडिडेट्स को आवेदन के दौरान 750 रुपये फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी। जो भी उम्मीदवार इस वैकेंसी में अप्लाई करना चाहते हैं, वो एसबीआई वेबसाइट पर करियर सेक्शन में जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती में 7 अगस्त से लेकर अंतिम तिथि 28 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद एप्लिकेशन लिंक क्लोज हो जाएगा।