• Home
  • देश
  • हेमा को मिला भारत और साउथ अफ्रीका के रिश्ते मजबूत करने का जिम्मा
हेमा को मिला भारत और साउथ अफ्रीका के रिश्ते मजबूत करने का जिम्मा

हेमा को मिला भारत और साउथ अफ्रीका के रिश्ते मजबूत करने का जिम्मा

मथुरा, 3 मार्च 2026। मथुरा की सांसद हेमा मालिनी को इंडिया-साउथ अफ्रीका पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप का प्रेसिडेंट नॉमिनेट किया गया है। हेमा मालिनी ने कहा कि उन्हें साउथ अफ्रीका के साथ रिश्ते मजबूत करने की यह ज़िम्मेदारी मिलने पर खुशी है, जिसके साथ भारत के मजबूत और गहरे रिश्ते, सांस्कृतिक संबंध और ऐतिहासिक संबंध हैं। उन्होंने आगे कहा, साउथ अफ्रीका में हमारे बहुत सारे भारतीय रहते हैं।

सांसद हेमा मालिनी ने कहा, मुझे उम्मीद है कि यह ग्रुप साउथ अफ्रीका के साथ द्विपक्षीय रिश्ते को मजबूत करेगा और आपसी समझ को बढ़ावा देगा। हमे उम्मीद है कि हम व्यापार, तकनीकी, सोशल पॉलिसी और संस्कृति पर पार्टनरशिप को आसान बना पाएंगे। उन्हें लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने नॉमिनेट किया है।

18वीं लोकसभा के टर्म के लिए साउथ अफ्रीका के साथ हमारी पार्लियामेंट में एक पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप बनाया गया है। इंडिया-साउथ अफ्रीका पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप का प्रेसिडेंट हेमामलिनी को नॉमिनेट किया गया है। बता दें लोकसभा स्पीकर ने ग्लोबल लोकतांत्रिक रिश्तों को मज़बूत करने के लिए साठ से ज़्यादा देशों के साथ एक पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप बनाया है।

इनमें श्रीलंका, जर्मनी, न्यूज़ीलैंड, स्विट्जरलैंड, साउथ अफ्रीका, भूटान, सऊदी अरब, इज़राइल, मालदीव, यूएसए , रूस, ईयू पार्लियामेंट, साउथ कोरिया, नेपाल, यूनाइटेड किंगडम, ग्रीस, सिंगापुर, ब्राज़ील, वियतनाम, मैक्सिको, ईरान और यूएई शामिल हैं।

स्पीकर ने फ्रेंडशिप ग्रुप में अलग-अलग पार्टियों के नेताओं को शामिल किया है। इनमें रविशंकर प्रसाद, डॉ. एम. थंबीदुरई, पी. चिदंबरम, प्रोफेसर राम गोपाल यादव, टी.आर. बालू, डॉ. काकोली घोष दस्तीदार, मनीष तिवारी, अखिलेश यादव, केसी वेणुगोपाल, डॉ. शशि थरूर, कनिमोझी करुणानिधि, राजीव प्रताप रूडी, सुप्रिया सुले, संजय सिंह और प्रफुल्ल पटेल शामिल हैं।