बिजनेस

एक्सिस बैंक बना टेस्ला का प्राथमिक फाइनेंसर

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On मार्च 6, 2026
1 min read • 1.2k views
एक्सिस बैंक बना टेस्ला का प्राथमिक फाइनेंसर

रायपुर, 6 मार्च 2026। भारत में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक, एक्सिस बैंक ने घोषणा की है कि वह टेस्ला के लिए पसंदीदा फाइनेंसर बन गया है, जो टेस्ला के ग्राहकों को उनकी जरूरत के अनुरूप फाइनेंसिंग समाधान और वाहन खरीद का बेहतरीन अनुभव प्रदान करेगा।

यह गठजोड़ देश भर में लागू होगा और इसके तहत बड़े महानगरों तथा उभरते इलेक्ट्रिक हब के ग्राहकों को विश्वसनीय तरीके से टेस्ला कार खरीदने के लिए आसान, डिजिटल प्रक्रिया आधारित ऋण विकल्प मिलेंगे। इस पेशकश का लक्ष्य है, वाहन खरीद से जुड़ी आरंभिक परेशानियों को कम कर और ग्राहकों के लिए आसान, सुविधाजनक आॅनबोर्डिंग अनुभव सुनिश्चित कर टेस्ला कार खरीदने का सफर आसान बनाना।

एक्सिस बैंक प्रीमियम इलेक्ट्रिक वाहन के ग्राहकों के लिए विशेष तौर पर तैयार वाहन ऋण की पेशकश करेगा।

इनमें शामिल हैं

  • हर ग्राहक की नकदी की स्थिति (कैश फ्लो) के आधार पर व्यक्तिगत जरूरत के अनुरूप पुनर्भुगतान योजना
  • 10 साल तक के लंबे समय के लिए
  • फौरन मंजूरी के साथ पूरी तरह से डिजिटल आॅनबोर्डिंग अनुभव

वाहन खरीदना सुविधाजनक हो जाएगा

एक्सिस बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, मुनीश शारदा ने कहा, भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का तेजी विस्तार हो रहा है, ऐसे में एक्सिस बैंक को इस प्रक्रिया को तेज करने में मदद करने के लिए टेस्ला के साथ गठजोड़ करने पर गर्व है। इस गठजोड़ के जरिए, हम नवोन्मेषी, ग्राहकों की व्यक्तिगत जरूरत के अनुरूप ऋण समाधान मुहैया कराकर वैश्विक स्तर के इलेक्ट्रिक वाहन को आसानी से हासिल करने का अवसर प्रदान कर रहे हैं। इससे ग्राहकों के लिए सुविधाजनक तरीके से बैंक के लचीले समाधान के जरिये पर्यावरण अनुकूल वाहन खरीदना सुविधाजनक हो जाएगा। इस पहल से जिÞम्मेदार बैंकिंग और भविष्य के लिए तैयार समाधान पर हमारा निरंतर जोर रेखांकित होता है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।