यूपी

एडीएम के रुप में प्रेमचंद मौर्य ने प्रतापगढ़ में शुरू की नई पारी

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On अक्टूबर 10, 2026
1 min read • 1.2k views
प्रेमचंद मौर्य ने प्रतापगढ़ में शुरू की नई पारी

प्रतापगढ़, 10 अक्टूबर 2026। यूपी पीसीएस के 2018 बैच के अधिकारी प्रेमचंद मौर्य ने प्रतापगढ़ में एडीएम के रुप में नई पारी शुरू कर दी है। शासन ने 3 अक्टूबर 2026 को प्रेमचंद मौर्या को प्रतापगढ़ के नये एडीएम (वित्त/राजस्व) के पद की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके पहले वह जालौन जिले में एडीएम नमामि गंगे के पद पर पदस्थ रहे।

जिले के नवनियुक्त एडीएम (वित्त/राजस्व) प्रेमचंद मौर्य मूल रुप से अंबेडकरनगर के आलापुर के निवासी हैं। उनकी पहली नियुक्ति 24 अगस्त 2018 को गोरखपुर जिले में डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुई थी। गोरखपुर में इस पद पर उन्होंने 24 फरवरी 2019 तक अपनी सेवाएं दी। इसके बाद उनका तबादला डिप्टी कलेक्टर के ही पद पर प्रयागराज के लिए कर दिया गया।

वह प्रयागराज में 25 फरवरी 2019 से 29 अक्टूबर 2021 तक डिप्टी कलेक्टर पद पर पदस्थ रहे। इसके बाद उनका तबादला डिप्टी कलेक्टर के ही पद पर आजमगढ़ जिले के लिए कर दिया गया। 30 अक्टूबर 2021 से 28 नवंबर 2024 तक वह आजमगढ़ में डिप्टी कलेक्टर रहे।

28 नवंबर 2024 को उन्हें प्रोन्नत करते हुए शासन ने जालौन जिले में एडीएम नमामि गंगे के पद पर पदस्थ किया। यहां से 3 अक्टूबर 2026 को प्रेमचंद मौर्य को प्रतापगढ़ जिले में एडीएम (वित्त/राजस्व) पद की जिम्मेदारी दी गई। अब उन्होंने प्रतापगढ़ में नये एडीएम (वित्त/राजस्व) के रुप में अपनी पारी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : प्रेमचंद मौर्य बने प्रतापगढ़ के नये एडीएम

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।