• Home
  • यूपी
  • प्रतापगढ़ में 1172 युवाओं को मिली नौकरी, आन द स्पॉट बंटे आफर लेटर
प्रतापगढ़ में 1172 युवाओं को मिली नौकरी, आन द स्पॉट बंटे आफर लेटर

प्रतापगढ़ में 1172 युवाओं को मिली नौकरी, आन द स्पॉट बंटे आफर लेटर

प्रतापगढ़, 10 मार्च 2026। उत्तर प्रदेश के युवाओं को स्वावलंबन और रोजगार से जोड़ने की दिशा में प्रतापगढ़ जिला सेवायोजन कार्यालय ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मंगलवार 10 मार्च 2026 को संपन्न हुए दो दिवसीय वृहद रोजगार मेले ने जनपद के सैकड़ों घरों में खुशहाली की दस्तक दी है। इस आयोजन के माध्यम से कुल 1172 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में किया गया, जो क्षेत्र के औद्योगिक विकास और युवाओं के कौशल की जीत के रूप में देखा जा रहा है।

जला सेवायोजन अधिकारी अनुभव त्रिपाठी ने इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि विभाग का मुख्य लक्ष्य जनपद के युवाओं और उद्योगों के बीच की दूरी को कम करना है। उन्होंने बताया कि इस मंच से न केवल युवाओं को रोजगार मिला, बल्कि कंपनियों को भी उनकी आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षित मानव संसाधन प्राप्त हुआ।

मेले के सुचारू संचालन में रोजगार मेला प्रभारी शुभम श्रीवास्तव, यंग प्रोफेशनल अभिषेक पांडेय और विभागीय टीम विभांकर सिंह, शिवकुमारी, अशोक कुमार का विशेष योगदान रहा। प्रतापगढ़ और आसपास के ग्रामीण अंचलों से आए हजारों युवाओं की भीड़ ने यह साबित कर दिया कि सही अवसर मिलने पर यहां की प्रतिभा किसी भी चुनौती के लिए तैयार है।

साक्षात्कार और चयन का गणित

मेले के दूसरे और अंतिम दिन उत्साह का माहौल रहा, जहां 26 प्रमुख नियोजक संस्थानों ने हिस्सा लिया। दिन भर चली गहन साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद 392 अभ्यर्थियों को योग्य पाया गया। यदि पूरे आयोजन पर नजर डालें, तो पहले दिन 780 युवाओं ने बाजी मारी थी, जिसे मिलाकर चयन का कुल आंकड़ा 1172 तक पहुंच गया।

हाथों-हाथ मिला नियुक्ति पत्र

इस मेले की सबसे बड़ी विशेषता पारदशिर्ता और त्वरित चयन प्रक्रिया रही। 10 से अधिक बड़ी कंपनियों ने साक्षात्कार के तुरंत बाद 50 से अधिक उम्मीदवारों को ‘आन द स्पॉट’ प्रोविजनल आफर लेटर प्रदान किए। नियुक्ति पत्र पाकर युवाओं के चेहरे खिल उठे।

प्रमुख चयन और पैकेज

  • मशीन आपरेटर: लर्नर्न प्राइवेट लिमिटेड ने नितिन शर्मा, मनीष गुप्ता और लोकेश पांडे को 1.70 लाख के वार्षिक पैकेज पर मशीन आपरेटर के पद हेतु चुना।
  • ट्रेनी आपरेटर: स्टार एंटरप्राइजेज ने गुलाम मुस्तफा, राहुल सरोज, मोहम्मद इरफान, प्रियदर्शन, राजू सरोज और महेश सरोज को 1.50 लाख के वार्षिक मानदेय पर चयनित किया।