Highlights
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयादशमी उत्सव एवं प्रतापगढ़ नगर में विराट पथ संचलन संपन्न
- जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का हुआ भव्य स्वागत
प्रतापगढ़, 20 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रतापगढ़ नगर द्वारा विजयादशमी उत्सव के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज, प्रतापगढ़ में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष जी रहे। अतिथियों का परिचय जिला कार्यवाह हेमंत कुमार ने कराया।सुभाष जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि विजयादशमी अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। इसी पावन पर्व पर वर्ष 1925 में परम पूजनीय डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। संघ का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण के माध्यम से समाज को संगठित करना और राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि भारत की वास्तविक शक्ति उसकी सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना में निहित है। समाज को जाति, भाषा एवं क्षेत्र के भेदभाव से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता और बंधुत्व को मजबूत करना चाहिए। प्रत्येक स्वयंसेवक सेवा, संस्कार, अनुशासन और समर्पण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान दे। कार्यक्रम के पश्चात पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों का विराट पथ संचलन राजकीय इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर घोष की मधुर ध्वनि के साथ अनुशासित कदमताल करते स्वयंसेवकों का नगर के विभिन्न मार्गों पर नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।
पथ संचलन ने नगर में अनुशासन, संगठन शक्ति, सामाजिक एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थित रही।कार्यक्रम में विभाग संघचालक रमेश , विभाग प्रचारक ओमप्रकाश, विभाग कार्यवाह हरीश, जिला संघचालक चिंतामणि, सह जिला संघचालक अशोक, जिला कार्यवाह हेमन्त कुमार , जिला प्रचारक प्रवीण नगर प्रचारक आशीष एवं नगर कार्यवाह अंकित ,सुमित , सहित संघ के अनेक पदाधिकारी और स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, पूर्व विधायक धीरज ओझा, विशाल विक्रम सिंह, पूर्व मंत्री मोती सिंह, पूर्व सांसद संगम लाल, भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष नागेंद्र मिश्रा, अशोक राय, महेश गुप्ता, अर्पित डा जे पी वर्मा, अंकुर, प्रभा शंकर ,आलोक पांडे, पूर्णाशु सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।
