• Home
  • वैकेंसी
  • इलाहाबाद हाई कोर्ट में 195 पदों पर वैकेंसी, करें आवेदन
Allahabad High Court Recruitment 2026

इलाहाबाद हाई कोर्ट में 195 पदों पर वैकेंसी, करें आवेदन

प्रयागराज, 14 मार्च 2026। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-I के पोस्ट पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। 195 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। योग्य और इच्छुक कैंडिडेट्स ऑनलाइन माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। यह भर्ती (Allahabad High Court Recruitment 2026) उन स्टूडेंट्स के लिए अच्छा मौका है, जो ग्रेजुएशन के साथ-साथ टाइपिंग और शॉर्टहैंड में नॉलेज है और न्यायिक क्षेत्र (Judicial Sector) में करियर बनाना चाहते हैं।

महत्वपूर्ण बातें

  • आवेदन की प्रक्रिया 12 मार्च 2026 से शुरू हो गई है।
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 तक है।
  • फीस जमा करने की लास्ट डेट 2 अप्रैल 2026 तक है।
  • अभ्यर्थी इलाहबाद हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

  • ऑफिशियल वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Private Secretary Grade I Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Apply Online ऑप्शन को चुनें।
  • डिटेल्स डालकर एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • फिर फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।

योग्यता और आयु सीमा

प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-1 पोस्ट के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पास हो। इंग्लिश शॉर्टहैंड की स्पीड कम से कम 100 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। कंप्यूटर ऑपरेशन और वर्ड प्रोसेसिंग की नॉलेज भी हो। साथ ही टाइपिंग स्पीड 40 वर्ड प्रति मिनट आणि चाहिए। इस रिक्रूट्मेंट के माध्यम से आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 21 से 35 साल होनी चाहिए। आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी।

यहां क्लिक कर देखें नोटिफिकेशन : Allahabad High Court Recruitment 2026 Notice

कितनी मिलेगी सैलरी

प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-1 (Allahabad High Court Recruitment 2026) पोस्ट के लिए सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 10 के तहत सैलरी मिलेगी. पे लेवल 10 की सैलरी 56,100 से 1,77,500 रुपये प्रति माह होगी।