• Home
  • वैकेंसी
  • AIIMS में नर्सिंग ऑफिसर के 2551 पदों पर होगी भर्ती, 16 तक आवेदन का मौका
AIIMS Nursing Officer Recruitment 2026

AIIMS में नर्सिंग ऑफिसर के 2551 पदों पर होगी भर्ती, 16 तक आवेदन का मौका

नई दिल्ली, 14 मार्च 2026। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज यानी AIIMS में नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर बड़ी भर्ती निकली है। कुल 2551 पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया 24 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। 16 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन होगा। आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख भी 16 मार्च 2026 ही तय की गई है।

ऐसे करें आवेदन

  • AIIMS की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर AIIMS Nursing Officer Recruitment 2026 या NORCET 10th से जुड़ा लिंक खोजें।
  • अब Apply Online के विकल्प पर क्लिक करें।
  • पहले रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी ध्यान से भरें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और आवेदन फीस जमा करें।

कब होगी परीक्षा

Nursing Officer Recruitment Common Eligibility Test आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा दो चरणों में होगी। Stage 1 परीक्षा 11 अप्रैल 2026 को आयोजित होगी। Stage 2 की परीक्षा 30 अप्रैल 2026 को कराई जाएगी।

योग्यता

नर्सिंग ऑफिसर के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास B.Sc Nursing की डिग्री होनी चाहिए और उनका रजिस्ट्रेशन State Nursing Council या Indian Nursing Council में होना जरूरी है। इसके अलावा General Nursing Midwifery यानी GNM डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उनके पास कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए।