• Home
  • विदेश
  • होर्मुज की नाकेबंदी कर रहे IRGC नौसेना प्रमुख को ईरान ने मार गिराया
Iran Kills IRGC Navy Chief Alireza Tangsiri

होर्मुज की नाकेबंदी कर रहे IRGC नौसेना प्रमुख को ईरान ने मार गिराया

तेहरान, 26 मार्च 2026। इजरायल और ईरान के बीच छिड़ा युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इजरायल के एक भीषण हमले में ईरान की IRGC नौसेना के प्रमुख अलीरेजा तंगसिरी की मौत की खबर सामने आयी है। इजरायली सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य में हमला किया जहां IRGC नौसेना के प्रमुख मारे गए। वह होर्मुज की नाकेबंदी में प्रमुख भूमिका निभा रहे थे।

इजरायल के एक अधिकारी ने बताया कि ईरान की विशिष्ट नौसेना बल के कमांडर अलीरेज़ा तंगसिरी दक्षिणी ईरान में हुए एक हमले में मारे गए हैं। यह इस युद्ध में हुई एक और बड़े चेहरे की मौत है। अलीरेज़ा तंगसिरी IRGC नौसेना के प्रमुख थे। बता दें कि ईरान के पास दो नौसेना है। एक ईरानी सरकार की नौसेना और दूसरी IRGC की नौसेना।

इजरायली अधिकारी के दावे के मुताबिक यह हमला ईरान के रणनीतिक स्ट्रैट ऑफ होर्मुज के पास किया गया जिसे ईरान ने जहाजों के गुजरने के लिए बंद कर रखा है। अलीरेजा तंगसीरी ईरान की समुद्री सैन्य शक्ति के प्रमुख थे और स्ट्रैट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी में सबसे अहम जिम्मेदारी वही निभा रहे थे। उन्हें बंदर अब्बास बंदरगाह के पास एक हमले में मारा गया है जो होर्मुज के पास ही स्थित है।

बंदर अब्बास होर्मुज जलडमरूमध्य के पास स्थित है। यह एक रणनीतिक रास्ता है जो फारसी खाड़ी को दुनिया के शिपिंग मार्गों से जोड़ता है। शांति के समय दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत व्यापारिक तेल और प्राकृतिक गैस को इसी रास्ते से ले जाया जाता है। तांगसिरी की हत्या इस संघर्ष में एक महत्वपूर्ण घटना है। खासकर इसलिए क्योंकि ईरान के समुद्री अभियानों में IRGC नौसेना की केंद्रीय भूमिका है और खाड़ी क्षेत्र में उसकी रणनीतिक स्थिति बहुत अहम है। ईरान एक अहम जलमार्ग पर अपना नियंत्रण बनाने की दिशा में बढ़ रहा है। ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपनी पकड़ मजबूत करता जा रहा है।

तेहरान इस महत्वपूर्ण शिपिंग गलियारे पर अपने नियंत्रण को औपचारिक रूप देने की दिशा में काम कर रहा है। ऐसे में अलीरेजा तंगसीरी की मौत उसके लिए बहुत बड़ा झटका है।

अमेरिका ने भेजे 4700 मरीन कमांडो

अमेरिका ने पहले ही होर्मुज खुलवाने के लिए करीब 4700 मरीन कमांडों को मिडिल ईस्ट की तरफ दो जंगी जहाजों के साथ रवाना कर दिया है। इन दोनों जहाजों के शुक्रवार तक पहुंचने की उम्मीद है। फिलहाल ईरान की ओर से इस मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले जनवरी 2026 में भी उनकी मौत की अफवाहें उड़ी थीं, जिसे तब ईरान ने खारिज कर दिया था।