दोहा, 18 अक्टूबर 2026। कतर में भारतीय शिक्षा पद्धति और उसके मूल्यों की सराहना की गयी। अवसर था दोहा के सिटी सेंटर रोटाना में आयोजित ‘सर सैयद दिवस 2026’ समारोह का। इस समारोह में कतर में भारत के राजदूत डॉ. के. श्रीकर रेड्डी ने शिरकत किया।
16 अक्टूबर 2026 को यह आयोजन दोहा के सिटी सेंटर रोटाना में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी एलुमनाई एसोसिएशन कतर (AMUAAQ) द्वारा आयोजित किया गया।
‘शिक्षा की शक्ति: अगली पीढ़ी को सशक्त बनाना’ (The Power of Education: Empowering the Next Generation) विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में, युवाओं को सशक्त बनाने और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य संवारने में शिक्षा की परिवर्तनकारी भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
कतर में भारत के राजदूत डॉ. के. श्रीकर रेड्डी ने इस मौके पर अपने संबोधन में भारतीय शिक्षा पद्धति और भारतीय शिक्षा का जीवन में क्या मूल्य है, इस पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ. के. श्रीकर रेड्डी को आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा विशेष रुप से सम्मानित किया गया।
