Apply for UPTET 2026 starting March 27.

UPTET 2026 के लिए 27 मार्च से करें आवेदन

लखनऊ, 26 मार्च 2026। चार साल बाद उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट UPTET 2026 के लिए एप्लीकेशन प्रक्रिया शुरू हुई है। UPTET परीक्षा उन कैंडिडेट्स के लिए बहुत इम्पॉर्टेंट है, जो प्राइमरी (क्लास 1 से 5) और अपर प्राइमरी (क्लास 6 से 8) लेवल के टीचर बनना चाहते हैं।

अभ्यर्थी UPESSC की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू होगी। अंतिम तारीख 26 अप्रैल 2026 तक है। फीस जमा करने की लास्ट डेट भी यही है।

UPTET 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन

  • UPESSC की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
  • Apply ONline बटन पर क्लिक करके न्यू रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • फिर फीस का भुगतान करें।
  • लास्ट में फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।

अर्हता

UPTET एग्जाम में शामिल होने के लिए अलग-अलग योग्यता मांगी जाती है। पेपर 1 के लिए कैंडिडेट्स 12वीं पास होने चाहिए। साथ में DElEd/ BTC/ BElED होना जरूरी है। पेपर 2 के लिए कैंडिडेट्स ग्रेजुएशन पास होना चाहिए। साथ ही BEd या DElEd की डिग्री भी होना अनिवार्य है। UPTET 2026 के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए।

ध्यान दें

  • करेक्शन डेट: 1 मई 2026
  • एग्जाम डेट : 2-4 जुलाई 2026