प्रतापगढ़ में कर्मचारियों ने 1 अप्रैल को मनाया काला दिवस, एनपीएस और टीईटी का किया विरोध

प्रतापगढ़, 1 अप्रैल 2026। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में कर्मचारियों ने 1 अप्रैल 2026 को काला दिवस मनाया। यह आंदोलन एनपीएस और टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में किया गया। इस आंदोलन को अटेवा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विजय बन्धु के आह्वान पर अटेवा पेंशन बचाओ मंच, प्रतापगढ़ और सहयोगी संगठनों ने किया ।

जिले के सभी विकास खंडो में बेसिक शिक्षा विभाग, सफाई कमर्चारी, स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने अपनी बाहों में काली पट्टी बांधकर अपने-अपने कार्यस्थलों पर कार्य करते हुए विरोध दर्ज कराया।

जिलाध्यक्ष सीपी राव ने बताया कि एनपीएस और टीईटी जैसी नीतियों से कर्मचारियों में गहरा आक्रोश है। पुरानी पेंशन बहाली कर्मचारियों का अधिकार है, जिसके लिए संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। जिला महामंत्री विनय सिंह ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रही है, जिससे असंतोष बढ़ता जा रहा है। यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

जिला संरक्षक डॉ. विनोद त्रिपाठी ने बताया कि यह आंदोलन कर्मचारियों के हक की लड़ाई है, जिसमें सभी वर्ग के कमर्चारी एकजुट होकर भाग ले रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश आईटी सेल सहप्रभारी वेद प्रकाश आर्यन, जिला अध्यक्ष अयोध्या यादव, जिला संयोजिका पावर्ती विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र विमल, जिला उपाध्यक्ष डॉ. रजनीश रत्न वर्मा ने अपने विचार रखे।

स्वास्थ्य विभाग के सैकड़ों फार्मासिस्ट एवं स्टाफ नर्सों ने विरोध प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को पूरा करने की अपील की। आसपुर देवसरा से कालाकांकर, मानधाता से सांड़वा चंदिका तक पूरे जनपद में काला दिवस की व्यापक सफलता की सूचना दी गयी।

कार्यक्रम मे सुरजीत कुमार, बसंत सरोज, दिनेश सरोज, जे.के. शर्मा, राज कुमार शुक्ल, विनोद कुमार, अमित कुमार, शोभा शर्मा, करुणा शंकर यादव, डॉ सुशील कुमार, मदन सिंह, लालमणि यादव, उदय सिंह उमेश तिवारी, रामयश सरोज, पंकज सिंह, अभय सिंह, सत्येन्द्र सिंह, अरशद अली, अखिलेश, ओंकार नाथ, उपेन्द्र मिश्र, प्रमोद गुप्ता, नसीमा बानो, रेनू यादव, भुपेंन्द्र, गुलशन, संदीप यादव, कमलेन्द्र कुशवाहा, संगीता विश्वकर्मा, प्रतिभा ओझा, राम विशाल पाल, जेपी यादव, महेशमणि, दिनेश चौधरी आदि का विशेष योगदान रहा।