Join US

रितिक रोशन बने ONN ब्रांड के एम्बेसडर, प्रीमियम सेगमेंट पर फोकस तेज

कोलकाता, 2 अप्रैल 2026। लक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने प्रीमियम वियर ब्रांड ONN के लिए बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन को ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त करने की घोषणा की है। इस कदम के जरिए कंपनी भारत के तेजी से बढ़ते प्रीमियम इनरवियर और थर्मल वियर बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।

कंपनी की यह साझेदारी ONN ब्रांड की पहचान को मजबूत करने, खासकर युवा एवं महत्वाकांक्षी उपभोक्ताओं तक पहुंच बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है। ONN को एक आधुनिक लाइफस्टाइल ब्रांड के रूप में पेश किया गया है, जो कंफर्ट, परफॉर्मेंस और स्टाइल का संतुलित अनुभव देता है।

लक्स इंडस्ट्रीज के चेयरमैन अशोक तोड़ी ने कहा कि यह सहयोग कंपनी के पोर्टफोलियो में मजबूत और प्रेरणादायक ब्रांड बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि ONN नई पीढ़ी के लिए आधुनिक डिजाइन, बेहतर आराम और स्टाइल प्रदान करने की कंपनी की सोच का प्रतिनिधित्व करता है, और रितिक रोशन की व्यक्तित्व और फिटनेस ब्रांड के मूल्यों से मेल खाती है।

एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर साकेत तोड़ी के अनुसार, इस साझेदारी से ब्रांड की दृश्यता बढ़ेगी और प्रीमियम एवं परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड इनरवियर की तलाश कर रहे ग्राहकों से मजबूत जुड़ाव बनेगा।

रितिक रोशन ने कहा कि व्यक्तिगत स्टाइल की नींव आराम और आत्मविश्वास है। ONN का गुणवत्ता, इनोवेशन और आधुनिक डिजाइन पर फोकस उनकी लाइफस्टाइल सोच से मेल खाता है। इस कैंपेन के तहत रितिक रोशन टीवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म, रिटेल और आउटडोर मीडिया पर विभिन्न मार्केटिंग अभियानों में नजर आएंगे। इस कैंपेन को रेडिफ्यूजन ब्रांड सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड. द्वारा तैयार किया गया है।

नेशनल क्रिएटिव डायरेक्टर, रेडिफ्यूजन प्रमोद शर्मा ने कहा कि ONN स्टाइल, परफॉर्मेंस और रोजमर्रा के आराम का बेहतरीन संगम है और रितिक रोशन इन सभी गुणों का सटीक प्रतिनिधित्व करते हैं। देशभर में मल्टी-चैनल प्लेटफॉर्म्स पर यह कैंपेन शुरू किया जा रहा है, जिससे ONN की पहुंच स्टाइल-कॉन्शियस युवा उपभोक्ताओं तक और मजबूत होगी।