नई दिल्ली, 28 अप्रैल 2026। CRPF में प्रोफेशनल्स पदों पर हजारों वैकेंसी निकली है। इच्छुक उम्मीदवार 19 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती में कांस्टेबल के पोस्ट में कुल 9175 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदनकी प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है। उम्मीदवार CRPF की ऑफिशियल वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन अप्लाई करने की लास्ट डेट 19 मई 2026 तक है।
वैकेंसी में मोटर मैकेनिक व्हीकल के 739, माली के 141 पुरुष 01 महिला, बढ़ई के 123, ब्रास बैंड के 157 पुरुष 18 महिला, पाइप बैंड के 32 पुरुष 16 महिला, बिगुलर के 1263 पुरुष 11 महिला, नाई के 231, हेयर ड्रेसर के 3 महिला, पेंटर के 83 पुरुष 01 महिला, रसोइया के 1426, मोची के 118, सफाई कर्मचारी के 547, वॉटर कैरियर के 502 पुरुष 27 महिला, धोबी के 363 पदों पर भर्ती की जाएगी।
आवेदन की योग्यता
- मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरुरी।
- सामान्य वर्ग के लिए आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी।
ऐसे करें अप्लाई
- CRPF की ऑफिशियल वेबसाइट crpf.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Recruitment सेक्शन पर जाएं।
- Recruitment for the Constable (Tradesman, Technical, Pioneer) 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- सारा डिटेल्स डालकर रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप फॉर्म भर सकते हैं।
- जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- फिर फीस जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करके प्रिंटआउट निकाल लें।