छत्तीसगढ़

स्मार्ट मीटरिंग में छत्तीसगढ़ ने लगाई बड़ी छलांग, हासिल किया चौथा स्थान

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On नवम्बर 26, 2026
1 min read • 1.2k views
स्मार्ट मीटरिंग में छत्तीसगढ़

रायपुर, 26 नवंबर 2026। स्मार्ट मीटरिंग में छत्तीसगढ़ ने बड़ी छलांग लगाई है। इस कार्य में राज्य को चौथा स्थान हासिल हुआ है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा एआईडीए (आल इंडिया डिस्कॉम एसोसिएशन) के सदस्यों के लिए दो दिवसीय फील्ड विजिट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की मेजबानी में सीएसपीडीसीएल की स्मार्ट मीटरिंग की प्रगति, वर्तमान स्थिति, चुनौतियों पर एआईडीए के डायरेक्टर जनरल आलोक कुमार ने बैठक ली।

कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे सीएसपीडीसीएल के प्रबंध निदेशक भीमसिंह कंवर ने बताया कि सीएसपीडीसीएल ने स्मार्ट मीटरिंग के कार्यों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की हैं। फीडर मीटरिंग के क्षेत्र में हमारी कंपनी ने 100 प्रतिशत के लक्ष्य को पूर्ण किया है। सरकारी कार्यालयों में 1.73 लाख लक्ष्य के विरूद्ध 1.56 लाख मीटर स्थापित कर 90 प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति की है।

इसमें 52 प्रतिशत प्रीपेड मोड में संचालित हो रहे है। 66 लाख उपभोक्ताओं के इस राज्य में अब तक 80 प्रतिशत कन्ज्यूमर मीटरिंग (लगभग 57 लाख) उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य पूर्ण हो चुके है। कमर्शियल उपभोक्ताओं के लक्ष्य में भी वृद्धि करते हुये अब 76 प्रतिशत तक मीटरिंग का काम किया जा चुका है।

वितरण ट्रांसफार्मर मीटरिंग में शहरी एवं ग्रामीण उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर का कार्य 64 प्रतिशत तक प्राप्त कर लिया गया है। औद्योगिक उपभोक्ताओं के दायरे में आने वाले 39802 के विरूद्ध 23136 मीटर लगे है जो कि 58 प्रतिशत के कार्य को दर्शाता है।

श्री कंवर ने आगे बताया कि सीएसपीडीसीएल की पेन इंडिया में चौथा स्थान है जो हमारे सुदृढ़ और योजनाबद्ध कार्य को दर्शाता है। कंपनी ने शेष कार्य को पूर्ण करने के लिए एएमआईएसपी-मेसर्स टाटा पॉवर, मेसर्स जीनस पॉवर, मेसर्स हाईप्रिन्ट को मार्च एवं अप्रैल 2027 तक का लक्ष्य दिया है।

कायर्पालक निदेशक (ओ एण्ड एम) एस.आर.बी.खण्डेलवाल ने पॉवर पांइंट पे्रजेंटेशन के माध्यम से स्मार्ट मीटरिंग पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीएसपीडीसीएल में वतर्मान में 67 लाख उपभोक्ता शामिल है। जिनकी वार्षिक निविष्ट ऊर्जा 39,709 एमयू है।

उन्होंने स्मार्ट मीटर को जमीनी स्तर पर लागू करने में आये चुनौतियों के बारे में बताते हुए कहा कि नई तकनीक को अपनाना, इस योजना को लेकर उपभोक्ताओं में भ्रांतियां एवं मीटर रीडरों की असुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती थी जिसे हमने अल्प समय में पूर्ण रूप से इन समस्याओं पर काबू पा लिया गया है। स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी में कमी, रियल टाइम मानीटरिंग और उपभोक्ताओं को प्रीपेड मीटर की सुविधा का लाभ मिलेगा। फीडर स्तर पर 100 प्रतिशत कव्हरेज से एटीएनसी लॉस कम करने में मदद मिलेगी। कंपनी का लक्ष्य मार्च 2027 तक सभी श्रेणियों में स्मार्ट मीटरिंग पूर्ण करना है।

मोर बिजली एप एवं प्रकाश एप की बहुपयोगी फीचर्स उपस्थित सभी प्रतिनिधियों के पसंद का विषय बना। एप की जानकारी ईआईटीसी के मनोज बजाज द्वारा दिया गया जिसकी सराहना आलोक सिंह के साथ-साथ उपस्थितजनों ने किया।

कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक वी.के.साय, ए.एम.परियल, एम.जामुलकर, मुख्य अभियंता संजीव सिंह, एके लखेरा, एवं सीएसपीटीसीएल के उच्च अधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन उपमहाप्रबंधक (जनसंपर्क) गोविंद सिंह पटेल ने किया।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।