बिजनेस

रोर ईवीओ मोटरसाइकिल लांच, शुरुआती कीमत 99,999 रुपये

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On मई 2, 2026
1 min read • 1.2k views
Rorr EVO Motorcycle Launch

नई दिल्ली, 2 मई 2026। इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल निर्माता ओबेन इलेक्ट्रिक ने रोर ईवीओ मोटरसाइकिल को बाजार में पेश किया है। कंपनी ने बताया है कि यह जून 2026 से कंपनी के शोरूम पर उपलब्ध होगी। पहले 10 हजार ग्राहकों के लिए एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये और उसके बाद 1,24,999 रुपये होगी। ग्राहक 777 रुपये देकर बुकिंग करा सकते हैं।

रोर ईवीओ मोटरसाइकिल की खास बातें

  • इसमें एक नया एआई राइड मोड भी दिया गया है जो 15 फीसदी अधिक रेंज देता है।
  • यह मोटरसाइकिल शून्य से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार महज तीन सेकेंड में हासिल कर सकती है।
  • इसकी अधिकतम गति 110 किमी प्रति घंटा है।
  • यह डेढ़ घंटे में 80 प्रतिशत चार्ज होती है।

3.4 किलो वाट एलएफपी बैटरी

कंपनी ने बताया कि इसे इस सोच के साथ बनाया गया है कि राइडर को रोमांच और जरूरत के बीच समझौता न करना पड़े। इसका आक्रामक स्ट्रीटफाइटर डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और ध्यानपूर्वक जोड़े गये फीचर्स इसे चलाने में मजेदार और रोज़ाना इस्तेमाल के लिए बेहद आसान बनाते हैं।

रोर ईवीओ ओबेन की खासियत 3.4 किलो वाट आवर हाई-परफॉर्मेंस एलएफपी बैटरी है, जिसे भारतीय परिस्थितियों के लिए इंजीनियर किया गया है। पारंपरिक लिथियम-आयन बैटरी की तुलना में यह 50 प्रतिशत अधिक हीट रेजिस्टेंस और दो गुना अधिक लाइफ-साइकिल देती है।

इलेक्ट्रिक मोटरसाइक्लिंग नये चरण में

ओबेन इलेक्ट्रिक की संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मधुमिता अग्रवाल ने कहा, देश में इलेक्ट्रिक मोटरसाइक्लिंग एक नये चरण में प्रवेश कर रही है, जहां सवार अब इलेक्ट्रिक वाहनों को केवल एक विकल्प के रूप में नहीं, बल्कि अपने-आप में एक पूर्ण मोटरसाइकिल के रूप में देख रहे हैं।

रोर ईवीओ इसी विश्वास पर बनी है। यह एक बिना समझौते वाला उत्पाद है जिसे यह साबित करने के लिए डिजाइन किया गया है कि इलेक्ट्रिक वास्तविक दुनिया की सवारी के हर पहलू में बराबरी कर सकती है और उससे आगे निकल सकती है।

इसे चार रंग पल्स रेड, न्यूट्रॉन ब्लू, मैग्नेटिक ब्लैक और फोटॉन व्हाइट में पेश किया गया है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।