प्रतापगढ़, 20 मई 2026 । सीबीएस एकेडमी जोगापुर में प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया। इस मौके पर बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इन्हें किया गया सम्मानित
- कक्षा 12 : रोहित पटेल, समीर राय, रितेश चौधरी
- कक्षा 10 : साक्षी विश्वकर्मा, साक्षी राव, मोहित पटेल
बच्चे राष्ट्र की धरोहर : आशीष
मुख्य अतिथि रहे भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चे हमारे राष्ट्र की धरोहर हैं। इनको संस्कार व संस्कृति के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करके अच्छे राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित करके उनका मनोबल बढ़ाना एक अच्छी परंपरा है। इसके लिए उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की सराहना किया।
अन्य अतिथियों में भाजपा के जिला महामंत्री राजेश सिंह, समाज सेवी सियाराम, प्रबंधक चन्द भान सिंह, सीतांशु ओझा ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर अन्य छात्र छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
उप प्रधानाचार्य ने जताया आभार
उप प्रधानाचार्य राकेश कुमार सिंह ने आए हुए आगंतुकों का एवं अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। विभव कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर सागर पाण्डेय सहित तमाम आगंतुक एवं अभिभावक गण ने उपस्थित रहे।
