यूपी

बोर्रा में दीवाली मेला 9 को, सोहनलाल की नौटंकी से सजेगी शाम

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On नवम्बर 7, 2026
1 min read • 1.2k views
बोर्रा में दीवाली मेला 9 को, सोहनलाल की नौटंकी से सजेगी शाम

गौरा (प्रतापगढ़), 7 नवंबर 2026। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में रानीगंज तहसील के बोर्रा गांव में 9 नवंबर 2026 को दीवाली मेले का आयोजन किया गया है। यह आयोजन पिछले कई सालों से होता आ रहा है। इस मेले की खास बात यह है कि इस दिन की शाम सांस्कृतिक उत्सव से सजती है। सास्कृतिक उत्सव में लोककला को प्रमुखता दी जाती है। नौटंकी इस क्षेत्र की प्रख्यात लोक कला है। इसमें ग्रामीण परिवेश के कलाकारों को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का मौका मिलता है।

मेले के संयोजक सुरेश मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष सांस्कृतिक उत्सव में सोहनलाल की नौटंकी होगी। आयोजन बोर्रा गांव के भगत चौराहा पर होगा। इस आयोजन की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। स्थानीय लोगों में सोहनलाल की नौटंकी को लेकर उत्साह दिख रहा है।

उन्होंने बताया कि दिन में मेला और रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। यह आयोजन नवयुवक मंगल कमेटी की ओर से कराया जा रहा है। कमेटी की कार्यसमिति में अध्यक्ष रामकिशन यादव, उपाध्यक्ष आरडी यादव, कोषाध्यक्ष राम फकीर यादव, उप कोषाध्यक्ष भगत काका शामिल हैं। विशेष सहयोग यादव टेंट हाउस के मालिक भाई लाल यादव का है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।