प्रतापगढ़, 1 जुलाई 2026। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में न्यायिक सेवाओं की परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें कोचिंग और मार्गदर्शन के लिए अपने ही जिले में सुविधा उपलब्ध होगी। शहर के मेधावी युवा पारिजात मिश्र ने पारिजात लॉ क्लासेज नाम से कोचिंग शुरू किया है। यह सुविधा आन लाइन और आफलाइन दोनों माध्यमों में उपलब्ध होगी।
पारिजात मिश्र ने बताया कि प्रतापगढ़ शहर में यह पहली कोचिंग होगी जहां न्यायिक सेवाओं के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों को मार्गदर्शन मिलेगा। इस कोचिंग के माध्यम से उच्चतर न्यायिक सेवा परीक्षा, न्यायिक सेवा परीक्षा तथा अभियोजन व सहायक अभियोजन अधिकारी की तैयारी कराई जाएगी।
इससे प्रतापगढ़ जनपद के उन विद्यार्थियों को सबसे बड़ा फायदा मिलेगा जो अपना कीमती समय और धन खर्च करके अन्य शहरों में जाकर मोटी रकम देकर कोचिंग जॉइन करते थे। उन्हें अब अपने ही जनपद में आफलाइन या आनलाइन जैसा भी उनके लिए उचित होगा, मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
बता दें पारिजात मिश्र पिछले एक साल से न्यायिक सेवा की तैयारी कर रहे प्रतियोगी परीक्षार्थियों को मार्गदर्शन दे रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में अनेक प्रतियोगी परीक्षार्थियों ने प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है। पारिजात लॉ क्लासेस संस्थान से जुड़ने के लिए 8840402346 पर संपर्क किया जा सकता है। आफलाइन कोचिंग का पता है: 67 सिविल लाइंस, वी2 मार्ट के पहले, कटरा रोड, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश।
