उमेश वाघमारे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव नियुक्त

नई दिल्ली, 1 जुलाई 2026। केन्द्र सरकार ने जाने-माने वैज्ञानिक प्रो. उमेश वी. वाघमारे को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का नया सचिव नियुक्त किया है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने प्रो. वाघमारे (57) की नियुक्ति को मंजूरी प्रदान की है।

इस संबंध में बुधवार 1 जुलाई 2026 को जारी आदेश में कहा गया है कि उनकी नियुक्ति पदभार संभालने की तारीख से प्रभावी होगी। वह 60 साल की उम्र तक या अगले आदेश तक (जो भी पहले हो) पद पर बने रहेंगे।