रायपुर, 2 अगस्त 2026 । फ्रेंडशिप डे के अवसर पर सिंधी साहिती बिरादरी मंडल द्वारा टीला डैम में एक भव्य पारिवारिक पिकनिक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 60 से 70 सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की।
सुबह से लेकर शाम तक चले इस आयोजन में बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों ने विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया।
मंडल के अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने बताया कि कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं यादगार रहा। इस दौरान विभिन्न मनोरंजक गेम्स आयोजित किए गए, विजेताओं को आकर्षक उपहार प्रदान किए गए तथा सभी ने सामूहिक रूप से स्वादिष्ट नाश्ते, दोपहर के भोजन एवं शाम की चाय का आनंद लिया। पूरे दिन मित्रता, पारिवारिक सौहार्द और भाईचारे का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्य सुखद एवं अविस्मरणीय यादों के साथ अपने-अपने घर लौटे। कार्यक्रम के प्रभारी अशोक इसरानी ने पूरे आयोजन का सफलतापूर्वक संचालन एवं समन्वय किया।
आयोजन को सफल बनाने में हरीश अजवानी, अजीत मोटवानी, ऋतुराज पेशवानी, सुनील अजवानी, नरेश लालवानी, सेवाराम हेमानी, सोनू गोवानी, अनिल हेमानी , मोहन तहलियानी तथा नानक लालवानी का विशेष सहयोग रहा।
महिला सदस्यों में श्रीमती भावना खेमानी, श्रीमती रिया अजवानी, श्रीमती कनक खेमानी, श्रीमती दिशा खेमानी, श्रीमती मनीषा इसरानी तथा श्रीमती पेशवानी की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक एवं सफल बनाया।
अंत में मंडल के अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने सभी सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे पारिवारिक आयोजन समाज में प्रेम, एकता, सहयोग और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं तथा भविष्य में भी सिंधी साहिती बिरादरी मंडल द्वारा इसी प्रकार के सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
