छत्तीसगढ़

अशोक कुमार गुप्ता एनआईटी रायपुर के कुलसचिव बने, कार्यभार संभाला

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On अक्टूबर 21, 2026
1 min read • 1.2k views
Ashok Kumar Gupta

रायपुर, 21 अक्टूबर 2026। अशोक कुमार गुप्ता को एनआईटी रायपुर का नया कुलसचिव बनाया गया है। उन्होंने 16 अक्टूबर, 2026 से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर के कुलसचिव (रजिस्ट्रार) के पद का कार्यभार संभाल लिया है। वे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई से प्रतिनियुक्ति पर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर में पदस्थ हुए हैं|

कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात अशोक कुमार गुप्ता कुलसचिव कार्यालय का नेतृत्व करेंगे तथा इस पद से जुड़ी प्रशासनिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। उनकी नियुक्ति संस्थान के प्रशासनिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है।

अशोक कुमार गुप्ता को शैक्षणिक संस्थानों के प्रशासन के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का पेशेवर अनुभव प्राप्त है। एनआईटी रायपुर में कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व वे दिसंबर 2017 से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई में अपर कुलसचिव (Additional Registrar) और उप कुलसचिव (Deputy Registrar) के पद पर कार्यरत रहे।

यहां भी अशोक कुमार गुप्ता ने दी है सेवाएं

इससे पूर्व, उन्होंने जुलाई 2010 से जून 2017 तक भारतीय खनि विद्यापीठ (इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स), धनबाद में सहायक कुलसचिव (Assistant Registrar) के रूप में अपनी सेवाएं दीं। नवंबर 2004 से जून 2010 तक उन्होंने भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (Indian Institute of Carpet Technology) में सीएलए (CLA) के पद पर कार्य किया। इन संस्थानों में कार्य करते हुए उन्होंने संस्थागत प्रशासन एवं शैक्षणिक शासन-व्यवस्था के क्षेत्र में व्यापक अनुभव अर्जित किया है।

एनआईटी रायपुर के कुलसचिव के रूप में अशोक कुमार गुप्ता की नियुक्ति से संस्थान की प्रशासनिक व्यवस्था को उनके दीर्घ अनुभव और विशेषज्ञता का लाभ मिलेगा।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।