Join US

अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने तेज किया संगठन का विस्तार, पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

प्रयागराज, 11 अगस्त 2026। उच्च न्यायालय परिक्षेत्र, प्रयागराज   साँई की रसोंई रेस्टोरेंट में अखिल भारतीय हिंदू महासभा का मनोनयसाक्षी बना। पत्र वितरण एवं स्वागत अभिनंदन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ शंखनाद, दीप प्रज्वलन एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के द्वारा हुआ। मंचस्थ अतिथियों में अधिवक्ता आलोक मिश्र आजाद, राष्ट्रीय संरक्षक/गौ रक्षा प्रभारी, अधिवक्ता अनिल, राष्ट्रीय संयोजक/प्रभारी, शैलेंद्र अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष मुख्य मोर्चा, अधिवक्ता अन्नपूर्णा प्रदेश अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ, रमेश केसरवानी प्रदेश अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, सुष्मिता सेठ प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा, कंचन सिंह राष्ट्रीय संयोजक विधि प्रकोष्ठ एवं सर्वश्री पूज्य महंत जगदीश्वर जी महाराज प्रदेश अध्यक्ष संत प्रकोष्ठ के सनातनी उद्घोष का प्रयागराज साक्षी बना।

कार्यक्रम में अधिवक्ता ललिता साहू प्रदेश महासचिव महिला मोर्चा, उपस्थित रहीं। बाल कवि कीर्ति वर्धन मिश्र द्वारा शिव तांडव स्तोत्र का वाचन किया गया एवं सुश्री तन्वी के द्वारा वीर रस की कविता प्रस्तुत की गई एवं सुश्री शिवानी के द्वारा संस्कृत गीत प्रस्तुतीकरण हुआ। राजेंद्र सिंह रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय के संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रोफेसर पीयूष त्रिपाठीजी द्वारा काव्य सरिता बही। 

सम्मानित पदाधिकारियों में सावित्री मिश्रा जिला संयोजक प्रयागराज, स्मृति शुक्ला प्रदेश महासचिव विधि प्रकोष्ठ, वंदना सिंह जिला अध्यक्ष अयोध्या विधि प्रकोष्ठ, पवन कुमार रस्तोगी मीडिया प्रभारी विधि प्रकोष्ठ, मोहित मिश्र तहसील अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ, बाबू अशोक सिंह प्रभारी उत्तर प्रदेश विधि प्रकोष्ठ, सुशील पाठक जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़, संदीप सिंह मंडल अध्यक्ष वाराणसी, अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव विधि सलाहकार रायबरेली, पंकज कुमार श्रीवास्तव राष्ट्रीय सचिव युवा मोर्चा, नीरज जायसवाल नगर अध्यक्ष सम्मानित हुए। 

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक एवं कवि डॉक्टर पुष्कर प्रधान ने किया। प्रदेश अध्यक्ष संत प्रकोष्ठ महंत जगदीश्वरदासजी महाराज के द्वारा हिंदू धर्म की चुनौतियों का मिलकर सामना करने के लिए सबको उत्साहित किया गया। आचार्य जी ने कहा कि शत्रु के समक्ष किसी भी प्रकार समर्पण भारत माता का अपमान है और इस अपमान को कोई भी हिंदू सहन नहीं करेगा।