➡️ मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के निर्देशन मे चोरी का खुलासा, थाना सिटी कोतवाली, पथरिया के शासकीय उचित मूल्य के दुकान मे हुये चोरी के प्रकरण मे 200 कट्टी चांवल एवं 16 कट्टी शक्कर सहित लाखोें का समान बरामद कर आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
➡️ मुुंगेली पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत बड़ी कार्यवाही, थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पालचुवा, पथरिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बेलखुरी, कलारजेवरा के सोसायटी मे चोरी करने पर 04 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर
➡️ मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता शासकीय उचित मूल्य दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 04 आरोपी गिरफ्तार
➡️ आरोपियों के कब्जे/निशानदेही से 200 कट्टी चावल (लगभग 100 क्विंटल), 16 कट्टी शक्कर, नगदी बिक्री रकम ₹24,000/- सहित चोरी में प्रयुक्त पिकअप वाहन, सब्बल, प्लास्टिक बोरी, मोबाइल फोन बरामद कर लगभग 10 लाख की संपत्ति जप्त
➡️ अन्य जिलों एवं थाना क्षेत्रों में भी चोरी की वारदातों से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग सामने आए; फरार आरोपियों की पतासाजी एवं अन्य प्रकरणों में संलिप्तता के संबंध में जांच जारी।
पथरिया (मुंगेली), 11 अगस्त 2026। प्रार्थी उपेन्द्र सिंह राजपूत (शासकीय उचित मुल्य की दुकान सेल्समेन) निवासी बेलखुरी थाना पथरिया दिनांक 07.08.2026 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम बेलुखरी मे ग्राम पंचायत भवन मे शासकीय उचित मुल्य की दुकान संचालित है कि दिनांक 05-06.08.2026 के दरम्यानि रात्रि कोई अज्ञात चोरों के द्वारा 76 कट्टी चांवल वजन 38 क्विंटल कीमती 65000 को चोरी कर ले गये है की रिपोर्ट पर थाना पथरिया मे अपराध क्रमांक 208/26 धारा 305(ई), 331(4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
इसी तरह थाना पथरिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कलारजेवरा मे भी प्रार्थी संजय क्षत्रिय (शासकीय उचित मुल्य की दुकान कलारजेवरा सेल्समेन) निवासी खुंटेरा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि 05-06.08.2026 के दरम्यिानी रात्रि मे कोई अज्ञात चोरों के द्वारा शासकीय उचित मुल्य की दुकान से 25 कट्टा चावल वजन 12.5 क्विंटल कीमती 21875 रूपये को चोरी कर ले गये है कि रिपोर्ट पर दिनांक 09.08.2026 को थाना पथरिया मे अपराध क्रमांक 211/26 धारा 305(ई), 331(4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत प्रार्थी लक्ष्मीनारायण साहू (शासकीय उचित मुल्य की दुकान पालचुवा सेल्समेन) निवासी खैरवार बैरागी के द्वारा दिनांक 07.08.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम पालचुवा स्थित शासकीय उचित मुल्य की दुकान मे कोई अज्ञात चोरों के द्वारा गोदाम मे रखे 60-70 बोरी चांवल एवं 16 बोरी शक्कर कीमती 90 हजार को चोरी कर ले गये है कि रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली मे अपराध क्रमांक 252/26 धारा 305, 331(4) बीएनएस पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया।
चोरी के प्रकरण मे टीम गठित
मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के द्वारा संपत्ति संबंधी अपराध मे विशेष अभियान चलाते हुये अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर चोरी गये संपत्तियों की शत् प्रतिशत बरामदगी कर प्रकरण का निराकरण करने सख्त निर्देशित किया गया जिसके परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी हरविन्दर सिंह, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी आशीष अरोरा के मार्गदर्शन पर विशेष टीम गठित कर चोरी के आरोपी एवं माल मशरूका की पता तलाश करने रवाना किया गया था, जिसमे बेसिक पुलिसिंग एवं तकनीकी आधार पर आसपास के ग्रामों के पुर्व आपराधिक चोरों के बारें मे पतासाजी की गई जिसमे मुखबीर से पता चला कि ग्राम चिरौटी के पुर्व मे चोरी के आरोपियों एवं ग्राम बावली के लड़को के द्वारा पीकअप मे आसपास घुमते देखना पाया गया।
आरोपियों की गिरफ्तारी
पतासाजी के दौरान दिनांक 10.08.2026 को डिजिटल साक्ष्य एकत्रित कर मुखबीर सूचना पर संदेही खिलेश कौशिक निवासी बावली को हिरासत मे लेकर पुछताछ किया गया जो ड्रायवरी का कार्य करता है तथा ग्राम बावली निवासी महेन्द्र निषाद के पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 28-क्यू-3669 को प्रतिमाह किराये पर लेकर वाहन चलाता था।
इसी दौरान ग्राम चिरौटी निवासी राजकुमार पात्रे एवं पिन्टू उर्फ विजय पात्रे से उसकी मुलाकात हुई। दोनों द्वारा आसपास के गांवों में स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकानों/सोसायटी से चावल चोरी करने की योजना बताकर वाहन उपलब्ध कराने के एवज में किराया एवं चोरी के माल में हिस्सा देने का प्रलोभन दिया गया। दिनांक 05.08.2026 की रात्रि में वह अपने साथियों राजकुमार पात्रे, पिन्टू उर्फ विजय पात्रे, आकाश, नेपाली उर्फ शत्रुहन, पकला उर्फ अमित पात्रे एवं सारजन जोशी के साथ सरगांव में एकत्र हुआ। इसके बाद सभी आरोपी पिकअप वाहन से ग्राम कलार जेवरा पहुंचे, जहां सोसायटी दुकान का ताला तोड़कर अंदर से लगभग 30 कट्टी चावल चोरी किया गया। इसके पश्चात ग्राम बेलखुरी स्थित सोसायटी दुकान के चैनल गेट एवं दरवाजे में लगे ताले को तोड़कर लगभग 35 कट्टी चावल चोरी किया गया।
इसी प्रकार दिनांक 06 एवं 07.08.2026 की रात्रि में आरोपियों द्वारा ग्राम पालचुवा स्थित सोसायटी दुकान का ताला तोड़कर दुकान के अंदर से लगभग 45 कट्टी चावल एवं 15 कट्टी शक्कर चोरी किए जाने की बात आरोपी द्वारा बताई गई। चोरी किए गए चावल एवं शक्कर को ग्राम घुठेली ले जाकर बोरियों की अदला-बदली की जाती थी तथा बाद में चोरी किए गए चावल को बिलासपुर के तारबाहर क्षेत्र के व्यापारी बंटी उर्फ रवि पाहूजा एवं सोनू राणा उर्फ नरेन्द्र, निवासी राजकिशोर नगर, बिलासपुर के पास बिक्री किया गया और चावल को नैतिक नागदेव एवं आयुष साहू की दुकान/गोदाम में खाली कराया जाता था। चोरी के माल की बिक्री से प्राप्त रकम 2 लाख 50 हजार रूपये को आरोपियों द्वारा आपस में बांट लिये थे।
आरोपी राजू निषाद, महेन्द्र निषाद निवासी बावली को ग्राम बावली से एवं व्यापारी बंटी उर्फ रवि पाहुजा को त्वरित बिलासपुर से हिरासत मे लेकर पुछताछ किया गया जिनके द्वारा घटनाकारित स्वीकार करने पर 200 कट्टी चांवल वजन 100 क्विंटल कीमती 2 लाख 50 हजार, 16 कट्टी शक्कर कीमती 32000 रूपये, नगदी ब्रिकी रकम 24000 रूपये, घटना मे प्रयुक्त पीकअप क्रमांक सीजी 28 क्यु 3669, प्लास्टिक बोरी 83 नग, 01 नग चाकू, प्लास्टिक सुतली, सूजा, 01 नग सब्बलनुमा लोहे का राड , 02 मोबाइल लगभग कुल कीमती 10 लाख रूपये को जप्त जाकर थाना सिटी कोतवाली के 01 प्रकरण एवं थाना पथरिया के 02 प्रकरण मे आरोपी खिलेश कौशिक पिता स्व. दिनेश उम्र 22 वर्ष , राजु श्रीवास पिता रामकुमार उम्र 20 वर्ष, महेन्द्र निषाद पिता भागवत उम्र 21 वर्ष तीनों निवासी ग्राम बावली, व्यापारी बंटी उर्फ रवि पाहूजा पिता स्व. परमानंद उम्र 50 वर्ष निवासी जुनापारा बिलासपुर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी जारी है।
दीगर जिलों मे भी चोरी
आरोपियों ने पुछताछ दिनांक 30.07.2026 की रात्रि में चौकी मारो क्षेत्र के ग्राम पुटपुरा स्थित सोसायटी दुकान का ताला तोड़कर लगभग 45 कट्टी चावल चोरी किया गया। इसी प्रकार सिरगिट्टी क्षेत्र के ग्राम सिलपहरी स्थित सोसायटी दुकान से भी लगभग 45 कट्टी चावल चोरी कर बिलासपुर में बिक्री किए जाने की बात आरोपी ने बताई। इसके अतिरिक्त आरोपी ने यह भी बताया कि उसके साथियों द्वारा उसके पिकअप वाहन का उपयोग कर लोरमी क्षेत्र में एक स्थान से 10 डीएपी खाद की चोरी की गई थी, जिसमें उसे हिस्से के रूप में 10 बोरी डीएपी खाद दिए गए थे। ग्राम कोकही स्थित एक फार्म हाउस से कीटनाशक चोरी करना स्वीकार किया गया।
मुंगेली के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के द्वारा आम नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की गई कि जिले मे कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर पास के पुलिस थाना चौकी को सूचना देवें एवं घर, दुकान मे सीसीटीवी लगाएं।
गिरफ्तार आरोपी
1. खिलेश कौशिक पिता स्व. दिनेश उम्र 22 वर्ष
2. राजु श्रीवास पिता रामकुमार उम्र 20 वर्ष,
3. महेन्द्र निषाद पिता भागवत उम्र 21 वर्ष तीनों निवासी ग्राम बावली
4. व्यापारी बंटी उर्फ रवि पाहूजा पिता स्व. परमानंद उम्र 50 वर्ष निवासी जुनापारा बिलासपुर
जप्ती की जानकारी
200 कट्टी चांवल वजन 100 क्विंटल कीमती 2 लाख 50 हजार, 16 कट्टी शक्कर कीमती 32000 रूपये, नगदी ब्रिकी रकम 24000 रूपये, घटना मे प्रयुक्त पीकअप क्रमांक सीजी 28 क्यु 3669, प्लास्टिक बोरी 83 नग, 01 नग चाकू, प्लास्टिक सुतली, सूजा, 01 नग सब्बलनुमा लोहे का राड , 02 मोबाइल । जप्तशुदा सामाग्री की कीमत लगभग 10 लाख रूपये है।
उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े (प्रभारी थाना सिटी कोतवाली), उपनिरी. सत्येन्द्रपुरी गोस्वामी (प्रभारी, साइबर सेल), उप निरी. गिरजाशंकर यादव (प्रभारी, थाना पथरिया) एवं साइबर सेल, थाना सिटी कोतवाली, थाना पथरिया स्टॉफ की अहम भूमिका रही।
