Join US

शहीद नायक पंकज पाल की मूर्ति अनावरण, शहादत को किया नमन

प्रतापगढ़ , 12 अगस्त 2026। बुधवार 12 अगस्त को प्रतापगढ़ जनपद के ग्राम सभा ईशीपुर में शहीद नायक पंकज पाल की मूर्ति अनावरण कर नमन किया गया। सर्वप्रथम शुकुलपुर से बाइक से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में डीजे संग देशभक्ति गीत एवं शहीद पंकज पाल अमर रहें के नारों के साथ शहीद स्थल पहुंचकर परिवारजनों के साथ फीता काटकर मूर्ति अनावरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। 

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि बीएल वर्मा के नेतृत्व में शहीद पंकज पाल की याद में वृक्षारोपण किया गया। साथ सांसद प्रतिनिधि बीएल वर्मा ने सांसद निधि से शहीद स्थल की बाउंड्री वॉल, इंडिया मार्का हैंडपंप, सोलर लाइट लगवाने का वादा किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह मुन्ना यादव, पूर्व विधायक राजकुमार पाल, जिला पंचायत सदस्य मुन्ना सिंह, प्रधान संजय पाल, प्रधान उमेश चन्द्र पाल, प्रधान अमित पाल, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष मनीष पाल, प्रभाकर पाल, पप्पू पाल एडवोकेट, केके पाल एडवोकेट, डॉ. विकास पाल, उमाशंकर पाल, चंचल पाल,  सपा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पाल, सांसद मीडिया प्रभारी वकार अहमद, नगर अध्यक्ष निसार अहमद, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रामबहादुर पटेल, सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेश यादव, युवजन सभा अध्यक्ष संजीव पटेल, व्यापार सभा जिलाध्यक्ष सुरेश जायसवाल, शिवकुमार सोनी, मुकेश पाल, उत्तम सिंह यादव, सचिन शर्मा, सहित अन्य नेतागण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।