प्रतापगढ़, 14 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लीलापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई सौरभ विश्वकर्मा की हत्या की घटना के पीछे दबंग कोटेदार का नाम सामने आया है।
बताया जा रहा है कि सौरभ विश्वकर्मा लक्ष्मणपुर विकासखंड में संविदा के तौर पर कर्मचारी नियुक्त था। वह राशन कार्ड से जुड़े मामलों को देखता था । दबंग कोटेदार उससे मनमानी तरीके से काम लेना चाह रहा था जिस पर वह सहमत नहीं था।
इसी बात को लेकर के दबंग कोटेदार और उसके परिवार के लोगों ने 13 अगस्त गुरुवार की देर रात्रि करीब 10:00 बजे गांव में ही घेराबंदी करके सौरभ विश्वकर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया।
गांव के लोग दबंग के डर के मारे सौरभ विश्वकर्मा के बचाव में नहीं आए। किसी ने घटना की जानकारी दूरभाष पर पुलिस को दी तो पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सौरभ विश्वकर्मा को लेकर अस्पताल पहुंची ।
अस्पताल पहुंचने पर सौरभ विश्वकर्मा ने आप बीती सुनाई और हमलावरों का नाम भी लिया । उसने यह भी बताया कि किसी ने उसके गले में धारदार हथियार से हमला किया किसने पर तोड़ा और किसने पेट में चोट पहुंचाई इसके थोड़ी देर के बाद ही सौरभ विश्वकर्मा की मौत हो गई।
सौरभ विश्वकर्मा द्वारा बताई गई इस बात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। दबंगों द्वारा की गई सौरभ विश्वकर्मा की हत्या की घटना को लेकर पूरे इलाके में रोष है। एहतियातन पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं ।
