Join US

चांदी भंडार में रक्षाबंधन का खास और आकर्षक सिल्वर कलेक्शन

रायपुर, 14 अगस्त 2026। रक्षाबंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि अपनों के बीच प्यार और भरोसे के साथ एक रस्म से कहीं आगे बढ़कर है, जो हर साल रिश्तों को और भी मजबूत बनाता है। इस खास मौके को और भी यादगार बनाने के लिए, ‘चांदी भंडार’ 92.5 स्टर्लिंग सिल्वर (शुद्ध चांदी) से तराशी गई राखियों और ब्रेसलेट का एक शानदार कलेक्शन लेकर आया है।

यह कलेक्शन हर भाई-बहन और प्रियजन के लिए एक परफेक्ट गिफ्टिंग आप्शन है। इसमें बेहतरीन स्टेटमेंट पीसेस से लेकर सादगी पसंद लोगों के लिए मिनिमल डिजाइन वाली राखियां शामिल हैं, साथ ही ऐसे सिल्वर ब्रेसलेट भी हैं जिन्हें त्योहार बीत जाने के बाद भी एक खूबसूरत याद के तौर पर पहना जा सकता है।

कलेक्शन में त्योहार के हर्षोल्लास से साथ हमारी सासंकृतिक झलक भी नजर आती है। भगवान जगन्नाथ से प्रेरित राखियां इसका मुख्य आकर्षण हैं, जबकि बच्चों के के लिए खास डिजाइन भी पेश किए गए हैं, ताकि हर उम्र के लोगों के लिए यह त्योहार खास बन सके।

जेंट्स भी ‘चांदी भंडार’ के एक्सक्लूसिव ‘अमोघ’ कलेक्शन का भी रुख कर सकते हैं। भाइयों और प्रियजनों को शानदार उपहार देने के लिए इसमें सिल्वर एक्सेसरीज की एक विस्तृत रेंज मौजूद है, जिसमें ट्रेंडी चेन, पेंडेंट, अंगूठियां और ब्रेसलेट शामिल हैं। इसके साथ ही, चांदी भंडार 92.5 स्टर्लिंग सिल्वर ज्वेलरी की भी एक बड़ी रेंज लाया है, जिसमें खूबसूरत इयररिंग्स, चूड़ियां, अंगूठियां, ब्रेसलेट और पायल शामिल हैं, जो हर किसी के लिए रक्षाबंधन के तोहफे को बेजोड़ बनाते हैं। वहीं, बच्चों के खास पलों को सेलिब्रेट करने के लिए ‘ट्रेजर्स’ कलेक्शन में बड़ी ही बारीकी से तैयार किए गए चांदी के आभूषण मौजूद हैं।

ज्वेलरी और पारंपरिक चांदी के बर्तनों से आगे बढ़ते हुए, चांदी भंडार ने अपने लाइफस्टाइल सेगमेंट को भी एक नया रूप दिया है। इसमें सिल्वर-एक्सेंट वाले वाइन ग्लास, बोतलें और बेहद आकर्षक टी-सेट शामिल हैं। इन्हें इस तरह डिजाइन किया गया है कि चांदी के हेल्थ बेनिफिट्स को आपकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाया जा सके, साथ ही ये एक बेहतरीन गिफ्ट भी साबित हों। इस प्रीमियम रेंज में चांदी की नक्काशी वाली लकड़ी की ट्रे और शानदार लाइफस्टाइल पीसेस भी शामिल हैं, जो आपके घर की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं और किसी भी मौके पर गिफ्ट देने के लिए परफेक्ट हैं।

चांदी भंडार की फाउंडर श्रीमती लिप्सा हंस ने बताया कि हमारे कल्चर में अपनों के साथ त्योहार मनाना बहुत अहम होता है और रक्षाबंधन हमें उन रिश्तों को और मजबूत करने का मौका देता है। अपने इस राखी कलेक्शन के जरिए, हम आपके उस जश्न को और भी खास बनाना चाहते हैं। 30 अगस्त 2026 तक मेकिंग चार्ज पर फ्लैट 20% की विशेष छूट का लाभ दिया जा रहा है।