विदेश

शेख हसीना की बेटी साइमा ने WHO से दिया त्यागपत्र

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On सितम्बर 10, 2026
1 min read • 1.2k views
साइमा ने WHO से दिया त्यागपत्र

ढाका, 10 सितंबर 2026। साइमा वाजेद जो बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की बेटी हैं, ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रीय निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। साइमा ने यह कदम विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और बांग्लादेश की जांच एजेंसियों की ओर से चल रही कथित धोखाधड़ी की जांच के बीच उठाया है। 2024 में उन्होंने ये पद संभाला था। उनका कार्यकाल 5 साल के लिए था। पिछले साल साइमा को संस्था ने बिना वेतन वाली प्रशासनिक छुट्टी पर भेज दिया था।

मार्च 2025 में बांग्लादेश की भ्रष्टाचार रोधी आयोग ने साइमा के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे। इसके बाद WHO ने भी अपने स्तर पर जांच शुरू की थी। WHO ने साइमा पर चीन यात्रा के खर्च में वित्तीय धोखाधड़ी, अपनी शैक्षणिक योग्यता को लेकर गलत जानकारी देने और बांग्लादेश में जमीन का एक हिस्सा कथित तौर पर धोखाधड़ी से हासिल करने का आरोप लगाया था।

साइमा ने सभी आरोपों से किया इनकार

जुलाई, 2026 में साइमा ने WHO को भेजे एक पत्र में कहा था कि चीन यात्रा के खर्च को लेकर उनके एक सहायक से प्रशासनिक स्तर पर गलती हुई थी। शैक्षणिक योग्यता से जुड़े आरोपों पर साइमा ने कहा था कि उन्हें मानद डॉक्टरेट मिली है, जिसकी जानकारी WHO महानिदेशक को पहले दे दी गई थी। वहीं, जमीन को लेकर उन्होंने कहा कि WHO में नियुक्ति से पहले ही ये जमीन उन्होंने खरीद ली थी।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।