मुंबई, 19 सितंबर 2026। टीवी अभिनेत्री ईशा मालवीय बड़े पर्दे पर कदम रखने जा रही हैं। वह ‘बिग बॉस 17’ से चर्चा में आयीं। ईशा की डेब्यू फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। इस फिल्म में गुरमीत चौधरी मुख्य किरदार की भूमिका में हैं।
अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म का पहला लुक पोस्टर साझा किया है। इसमें गुरमीत के साथ उनका रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। इसका निर्देशन आशीष पांडा ने किया है, जिसकी रिलीज तारीख भी बताई गई है।
‘तुम मेरे हो’ एक रोमांटिक प्रेम-कहानी होने के साथ-साथ एक्शन और एडवेंचर होने का वादा भी करती है। इसका निर्माण रेवा क्रिएटिव हाउस और देबगुरु फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। फिल्म को आरती एस और गुरमीत की पत्नी व अभिनेत्री देबिना बनर्जी ने प्रोड्यूस किया है।
गुरमीत ही ईशा को बॉलीवुड में लॉन्च कर रहे हैं। पोस्टर में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री देखकर उनके फैंस भी उत्साहित हैं। फिल्म 23 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी।
इसे भी पढ़ें : ग़ज़ल का भविष्य उज्ज्वल, उसे नई पीढ़ी की धड़कन से जोड़ना होगा
