रायपुर, 6 अक्टूबर 2026। एथर एनर्जी ने 6 अक्टूबर 2026 को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर कोणार्क लांच कर दिया। कोणार्क को एथर के नए ईएल प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। कोणार्क एस और जेड सीरीज में छ: वैरिएंट्स में उपलब्ध है, जो 200 किलोमीटर तक की आईडीसी रेंज प्रदान करते हैं। कोणार्क का सर्विस इंटरवेल 10,000 किलोमीटर है।
कोणार्क की खास बातें
सौरभ शर्मा, हेड आफ मार्केटिंग, एथर एनर्जी ने कहा, इसमें मेटल बॉडी, 200 किलोमीटर तक की रेंज, शानदार और आरामदायक राईड, फास्ट होम चार्जिंग, 10,000 किलोमीटर का सर्विस इंटरवेल और 10 साल या 1,00,000 किलोमीटर (जो भी पहले हो) की एक्सटेंडेड बैटरी वॉरंटी के साथ 70 प्रतिशत बैटरी हैल्थ बची रहने की गारंटी जैसी कई खूबियां दी गई हैं।
बैटरी के साथ 10 साल की वारंटी
कोणार्क के सभी वैरिएंट एथर की फिफ्थ जनरेशन बेडरॉक बैटरी के साथ आते हैं, जिसके साथ 10 साल या 1,00,000 किलोमीटर, जो भी पहले हो, की वॉरंटी मिलती है। साथ ही, कवरेज पीरियड के अंत तक कम से कम 70 प्रतिशत बैटरी हैल्थ की गारंटी भी है। इस स्कूटर में एथर की टेक्नोलॉजी के साथ रोजमर्रा की राइडिंग को बेहतर बनाने वाले फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम, मैजिककी, आटोपॉप और एयरवॉक शामिल हैं।
क्या है कोणार्क की कीमत
कोणार्क का स्पेशल इंट्रोडक्टरी मूल्य 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम रायपुर) है। इसकी डिलीवरी चरणबद्ध रूप से चुनिंदा वैरिएंट्स के लिए शुरू की जा रही है।
छत्तीसगढ़ में एथर
- छत्तीसगढ़ में एथर के पास 19 एक्सपीरिएंस सेंटर और 17 सर्विस सेंटर हैं, जिनमें से 3 रायपुर में हैं।
- छत्तीसगढ़ में कंपनी के पास 55 एलईसीसीएस फास्ट चार्जिंग पॉईंट हैं।
कोणार्क में और क्या - इसमें 14 इंच का फ्रंट अलॉय व्हील, 12 इंच का रियर अलॉय व्हील और 1352 मिमी का व्हीलबेस है।
- दोनों सिरों पर लॉन्ग-ट्रैवल सस्पेंशन दिए गए हैं।
- यह एथर का पहला स्कूटर है, जिसमें रियर साईड पर मेटल पैनल और एक स्टील यूनिबॉडी चेसिस दिया गया है।
- सीक्वेंशियल गियर-ड्राईव ट्रांसमिशन स्मूथ और लगभग सायलेंट पॉवर डिलीवरी प्रदान करता है।
- ब्रेकिंग परफॉरमेंस और स्टेबिलिटी बढ़ाने के लिए इसमें रिजनरेटिव ब्रेकिंग भी है।
- इंटीग्रेटेड आनबोर्ड चार्जर और एक चार्जिंग केबल दी गई है।
