खेल

छत्तीसगढ़ रणजी ट्राफी 2026 में सात टीमों के बीच होगा महामुकाबला

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On अक्टूबर 7, 2026
3 min read • 1.2k views
छत्तीसगढ़ की रणजी टीम घोषित

रायपुर, 7 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ रणजी ट्राफी 2026 के लिए सात टीमों के बीच महामुकाबला होगा। इस रोचक मुकाबले में खिताब पर कब्जा जमाने के लिए टीमों के खिलाड़ी जी जान से अभ्यास करने में जुटे हुए हैं। छत्तीसगढ़ की टीम का मुकाबला सौराष्ट्र, पंजाब, आंध्रा, हैदराबाद, कर्नाटक, आसाम और त्रिपुरा की टीम के बीच होगा।

कब और कहां होंगे मुकाबले

पहला मुकाबला

  • छत्तीसगढ़ की टीम का पहला मुकाबला सौराष्ट्र की टीम से होगा।
  • दोनों टीमों के बीच 11 से 14 अक्टूबर तक मैच खेले जाएंगे।
  • सभी मैच राजकोट गुजरात में खेले जाएंगे।

दूसरा मुकाबला

  • छत्तीसगढ़ की टीम का दूसरा मुकाबला पंजाब की टीम से होगा।
  • 18 से 21 अक्टूबर के बीच यह मुकाबले खेले जाएंगे।
  • इस मुकाबले के सभी मैच चंडीगढ़ स्थित स्टेडियम में खेले जाएंगे।

तीसरा मुकाबला

  • यह मुकाबला छत्तीसगढ़ और आंध्रा की टीम के बीच होगा।
  • सभी मैच 26 से 29 अक्टूबर के बीच खेले जाएंगे।
  • इस मुकाबले के सभी मैच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्टेडियम में खेले जाएंगे।

चौथा मुकाबला

  • यह मुकाबला हैदराबाद और छत्तीसगढ़ की टीम के बीच होगा।
  • इस मुकाबले के सभी मैच 2 से 5 नवंबर के बीच खेले जाएंगे।
  • सभी मैच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्टेडियम में होंगे।

पांचवां मुकाबला

  • यह मुकाबला कर्नाटक और छत्तीसगढ़ की टीम के बीच होगा।
  • इस मुकाबले के सभी मैच 17 से 20 जनवरी 2027 तक खेले जाएंगे।
  • सभी मैच बेलगम स्थित स्टेडियम में खेले जाएंगे।

छठां मुकाबला

  • यह मुकाबला छत्तीसगढ़ और असम की टीम के बीच होगा।
  • सभी मुकाबले असम के फुलुंग स्थित स्टेडियम में होंगे।
  • यह मैच 24 से 27 जनवरी 2027 तक खेले जाएंगे।

सातवां मुकाबला

  • ट्राफी का आखिरी मुकाबला छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा की टीम के बीच होगा।
  • इस मुकाबले के सभी मैच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्टेडियम में होंगे।
  • 1 से 4 फरवरी 2027 के बीच यह मैच खेले जाएंगे।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ की रणजी टीम घोषित, अनुज तिवारी चुने गए कैप्टन

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।