खेल

छत्तीसगढ़ की वुमेंस अंडर 23 टी-20 क्रिकेट टीम का ऐलान, कृति गुप्ता बनीं कप्तान

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On नवम्बर 7, 2026
1 min read • 1.2k views
छत्तीसगढ़ की वुमेंस अंडर 23 टी-20 क्रिकेट टीम का ऐलान

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने शनिवार को छत्तीसगढ़ की वुमेंस अंडर 23 टी-20 क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया। कृति गुप्ता को इस टीम का कप्तान बनाया गया है। यह टीम 14 नवंबर से बीसीसीआई द्वारा केरल के त्रिवेंद्रम में आयोजित पांच मैचों की श्रृंखला में शामिल होगी।

टीम में कप्तान कृति गुप्ता के अलावा आंशी अग्रवाल, चांद चेलक, ख्याति साहू, किरन वर्मा, कुमुद साहू, मानश्री मौर्या, मिताली शर्मा, राधिका नेताम, साक्षी शुक्ला, समीरा यादव, सेजल वर्मा, शिविका अग्रवाल, श्रेया श्रीवास, यति शर्मा और योगिता लहरे को शामिल किया गया है।

पहला मैच 14 नवंबर को छत्तीसगढ़ और पांडिचेरी की टीम के बीच खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 15 नवंबर को उत्तराखंड, तीसरा मुकाबला 17 नवंबर को विदर्भ, चौथा मुकाबला 19 नवंबर को हरियाण और पांचवा मुकाबला 21 नवंबर को चंडीगढ़ की टीम से होगा।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।