बिजनेस

कोटक सिक्योरिटीज ने रिटेल बिजनेस का नाम बदला, कोटक नियो किया

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On अक्टूबर 7, 2026
2 min read • 1.2k views
कोटक सिक्योरिटीज ने रिटेल बिजनेस का नाम बदला

मुंबई, 7 अक्टूबर 2026। कोटक सिक्योरिटीज लिमिटेड ने अपने ग्राहकों के सामने इस्तेमाल होने वाली पहचान (कस्टमर फेसिंग आइडेंटिटी) को बदलकर कोटक नियो करने का ऐलान किया। इसका उद्देश्य एक इंटीग्रेटेड और भविष्य के लिए तैयार इन्वेस्टमेंट इकोसिस्टम बनाना है।

कोटक नियो इस बात को दिखाता है कि आज ग्राहक फाइनेंशियल मार्केट से किस तरह जुड़ना चाहते हैं। ग्राहक अब ज्यादा विकल्प, आसान डिजिटल एक्सपीरियंस और एक्सपर्ट एडवाइज एक ही जगह चाहते हैं। कोटक नियो इन सभी सुविधाओं को एक साथ उपलब्ध कराने की दिशा में कदम है।

यह बदलाव कोटक सिक्योरिटीज में कई साल से चल रहे बदलाव का हिस्सा है। इस दौरान कंपनी ने नई टेक्नोलॉजी, नए प्रोडक्ट, रिसर्च और बेहतर ग्राहक अनुभव पर काफी निवेश किया है। इसका उद्देश्य भारत के निवेशकों और ट्रेडर्स की बदलती जरूरतों को पूरा करना है। इस बदलाव के बाद पूरा कारोबार एक ही नाम और पहचान के तहत आएगा। इसमें डिजिटल सुविधाओं के साथ रिसर्च की विशेषज्ञता और ग्राहकों से व्यक्तिगत संपर्क को भी जोड़ा जाएगा।

कोटक नियो के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ श्रीपाल शाह ने कहा कि, निवेशकों की जरूरतें लगातार बदल रही हैं। आज वे सिर्फ अलग अलग प्रोडक्ट जैसे शेयर, म्यूचुअल फंड या डेरिवेटिव के बारे में नहीं सोचते। वे यह भी देखते हैं कि अपनी संपत्ति कैसे बढ़ाई जाए, निवेश को अलग-अलग जगह कैसे बांटा जाए और अर्थव्यवस्था के अलग अलग क्षेत्रों में मौजूद मौकों का फायदा कैसे उठाया जाए। लेकिन इन सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए अक्सर निवेशकों को कई अलग अलग प्लेटफॉर्म, कंपनियों और सलाहकारों से जुड़ना पड़ता है। कोटक नियो के जरिए हमारा लक्ष्य निवेश की इस पूरी प्रक्रिया को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाना है।

कोटक नियो की एक खास बात यह है कि इसमें डिजिटल सुविधाओं के साथ विशेषज्ञों की मदद भी मिलती है। इसका डिजिटल प्लेटफॉर्म कोटक के देशभर में मौजूद ब्रांच और पार्टनर नेटवर्क, रिसर्च सुविधाओं और रिलेशनशिप मैनेजर्स के साथ जुड़ा हुआ है। इससे ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से टेक्नोलॉजी या विशेषज्ञों की मदद, दोनों में से किसी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस बदलाव के तहत, कोटक नियो अपनी वेल्थ मैनेजमेंट सविर्सेज को बढ़ा रहा है। इसके लिए कोटक नियो प्राइवेट क्लाइंट ग्रुप और कनेक्ट प्लस बाय कोटक नियो की शुरुआत की गई है , जो निवेशकों और डिस्ट्रीब्यूटर्स की जरूरतों को पूरा करेंगे। कोटक नियो प्राइवेट क्लाइंट ग्रुप में अलग अलग निवेश विकल्पों के साथ कोटक ग्रुप की प्रोडक्ट बनाने की क्षमता और मजबूत रिसर्च सुविधाएं शामिल हैं। इसका मकसद लोगों और परिवारों को जीवन के अलग अलग फेज में अपनी संपत्ति बनाने, संभालने और सुरक्षित रखने में मदद करना है।

इस बदलाव के तहत कोटक नियो अपनी वेल्थ मैनेजमेंट सविर्सेज का विस्तार कर रहा है। इसके लिए कोटक नियो प्राइवेट क्लाइंट ग्रुप और कोटक नियो कनेक्ट प्लस को पेश किया गया है। इनमें से पहला निवेशकों और दूसरा डिस्ट्रीब्यूटर्स की जरूरतों को पूरा करेगा।

कोटक नियो प्राइवेट क्लाइंट ग्रुप में अलग-अलग तरह के निवेश विकल्प दिए जाएंगे। इसके साथ कोटक ग्रुप की प्रोडक्ट बनाने की क्षमता और मजबूत रिसर्च सुविधाएं भी होंगी। इसका मकसद लोगों और परिवारों को जीवन के अलग-अलग पड़ाव पर अपनी संपत्ति बनाने, संभालने और सुरक्षित रखने में मदद करना है।

कोटक नियो कनेक्ट प्लस के जरिए डिस्ट्रीब्यूटर्स को वेल्थ मैनेजमेंट से जुड़े कई प्रोडक्ट एक ही जगह मिलेंगे। इसमें म्यूचुअल फंड, इक्विटी ब्रोकिंग, इंश्योरेंस, PMS, AIF और कई अन्य वेल्थ मैनेजमेंट समाधान शामिल हैं।

डिजाइन, टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट बनाने में लगातार नए प्रयोग करने वाली कंपनी कोटक नियो कई आधुनिक सुविधाएं भी देती है। इनमें एल्गोरिदमिक ट्रेडिंग, अलग-अलग रणनीति के टूल्स, थीम के आधार पर शेयरों की बास्केट, म्यूचुअल फंड पोटर्फोलियो एनालाइजर और नियोम शामिल हैं। नियोम एक एआई आधारित असिस्टेंट है, जिसकी मदद से ग्राहक कोटक की रिसर्च और उससे जुड़ी जानकारी को आसानी से देख और समझ सकते हैं।

कोटक के पूरे इकोसिस्टम से जुड़ने के बाद ग्राहक अब बैंकिंग, निवेश और वेल्थ मैनेजमेंट से जुड़ी ज्यादा सुविधाओं का लाभ एक जुड़े हुए वित्तीय प्लेटफॉर्म के जरिए उठा सकेंगे।

कोटक नियो ब्रांड, कोटक सिक्योरिटीज लिमिटेड के ग्राहकों के लिए रिटेल कारोबार की नई पहचान है। कोटक सिक्योरिटीज लिमिटेड ही कंपनी की कानूनी इकाई बनी रहेगी। ग्राहकों के मौजूदा अकाउंट, प्रोडक्ट, सेवाओं या काम करने के तरीके में कोई बदलाव नहीं होगा।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।