फिल्म

हेमा मालिनी का 77 की उम्र में भी अभिनय का लय बरकरार

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On अक्टूबर 15, 2026
1 min read • 1.2k views
हेमा मालिनी

मुंबई, 15 अक्टूबर 2026। भारतीय सिनेमा की सदाबहार अभिनेत्री हेमा मालिनी के अभिनय का जादू 77 वर्ष की उम्र में भी बरकरार है। आज भी वह अपने नृत्य कला से लोगों का दिल जीत रही हैं। वैसे तो वह पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से राजनीति में सक्रिय हैं। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की सांसद हैं। वह अपने क्षेत्र मे सक्रिय होने के साथ ही अभिनय की दुनिया में भी उतना ही सक्रिय रहती हैं।

11 अक्टूबर 2026 को तेलंगाना में अग्रवाल समाज ने ‘आगरा डांडिया नवरात्रि समारोह’ का आयोजन किया था। इस आयोजन में शामिल हुईं भारतीय सिनेमा की सदाबहार अभिनेत्री हेम मालिनी ने भी अपनी प्रस्तुति दी। उन्होंने अपने मशहूर बैले ‘दुर्गा’ से दर्शकों का मनमोह लिया। आयोजन क्लासिक कन्वेंशन सेंटर में हुआ था। हेमा मालिनी ने इस खास मौके की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा कीं, जिन्हें देखकर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

हेमा मालिीनी ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, ‘कल शाम मैंने तेलंगाना के अग्रवाल समाज के ‘आगरा डांडिया नवरात्रि समारोह’ के लिए क्लासिक कन्वेंशन सेंटर में प्रदर्शन किया। इसी दिन 11.10.2026 को महाराजा अग्रसेन जयंती भी थी। नवरात्रि के पहले दिन अपने सबसे लोकप्रिय बैले ‘दुर्गा’ को पेश करना एक बहुत ही प्यारा और खास अनुभव था और मैं सच में खुद को बहुत सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं।

अभिनेत्री होने के साथ ही हेमा मालिनी बेहतरीन भरतनाट्यम डांसर भी हैं। वह सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहती हैं और अपनी जिंदगी से जुड़ी चीजें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।