बिजनेस

एम्पीयर ने जगदलपुर में नए एक्सपीरियंस सेंटर के साथ अपनी रिटेल मौजूदगी बढ़ाई

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On अक्टूबर 14, 2026
1 min read • 1.2k views
एम्पीयर

जगदलपुर, 14 अक्टूबर 2026। एम्पीयर ने जगदलपुर में अपनी रिटेल और सर्विस मौजूदगी को मजबूत बनाते हुए सिरसार चौक पावर हाउस रोड पर अपने नए स्टोर लक्ष्मी ट्रेडर्स का उद्घाटन किया। एम्पीयर का नया एक्सपीरियंस सेंटर ग्राहकों को एक ही छत के नीचे सेल्स और सर्विस का संपूर्ण अनुभव प्रदान करेगा, तथा क्षेत्र के ग्राहकों के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को और अधिक आसान एवं सुविधाजनक बनाएगा।

नया एक्सपीरियंस सेंटर एम्पीयर के इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो का प्रदर्शन करेगा, जिसे मोबिलिटी की विभिन्न ज़रूरतों और विभिन्न प्रकार ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। इस पोर्टफोलियो में सबसे खास है 5 किलोवॉट की नई दमदार मोटर वाला एम्पीयर नेक्सस ईएक्स+,जिसने भारत के सबसे मुश्किल रास्तों पर अपनी परफॉर्मेंस से कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए हैं।

परिवारों और मूल्य के प्रति सजग ग्राहकों के लिए पेश किया गया मैग्नस जीमैक्स रोज़मर्रा की ज़रूरतों, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और किफायती दाम का बेहतरीन संयोजन है। वहीं मैग्नस नियो को रोज़मर्रा की राइड को आरामदायक बनाने के लिए और लुक को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। इसके अलावा युवा राइडरों, खासतौर पर स्कूल-कॉलेज छात्रों के लिए हाल ही में लॉन्च हुआ एम्पीयर रियो वाइब भी पोर्टफोलियो में शामिल किया गया है।

एम्पीयर नेक्सस ईएक्स+,और मैग्नस जीमैक्स ऐसे वैरिएंट्स में भी उपलब्ध हैं जिनमें इंटेलिपैक से पावर्ड 30 से ज़्यादा इंटेलिजेंट फ़ीचर्स हैं। ये फीचर्स राइडरों को कनेक्टेड और स्मार्ट टेक्नोलॉजी का अनुभव प्रदान करते हैं। इस पोर्टफ़ोलियो में नेक्स्ट-जेनरेशन एलएफपी बैटरी टेक्नोलॉजी और 5 साल/75,000 किलोमीटर तक की स्टैंडर्ड बैटरी वारंटी मिलती है, जो इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को भरोसेमंद और आसान बनाने की एम्पीयर की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।

एम्पीयर का ‘भारत की स्मार्ट राइड’ दृष्टिकोण असल दुनिया की इंजीनियरिंग और भारत में राइडिंग की विभिन्न परिस्थतियों में की गई जांच पर आधारित है। इंटेलिपैक से युक्त मैग्नस जीमैक्स ने हाल ही में अल्टीमेट एंड्योरेंस राइड पूरी की है। इस राइड में अरुणाचल प्रदेश की डोंग वैली से कच्छ के गुहार मोती तक पहाड़ों, मैदानी इलाकों और रेगिस्तान से होते हुए लगभग 4,000 किलोमीटर का सफ़र 15 दिनों में तय किया गया। नेक्सस प्लेटफॉर्म ने कोल्ली हिल्स के 70 हेयरपिन मोड़ों को पार कर और भारत के सबसे ऊंचे मोटरेबल पहाड़ी रास्तों में से एक, शिपकी ला पास (13,200 फीट) तक पहुंचकर अपनी मजबूती साबित की है। ये यात्राएं विभिन्न भारतीय परिस्थितियों में इन वाहनों के शानदार परफोर्मेन्स को दर्शाती हैं।

आधुनिक और इंटरैक्टिव रिटेल डेस्टिनेशन के रूप में डिज़ाइन किया गया एम्पीयर का नया एक्सपीरियंस सेंटर ग्राहकों को कंपनी के प्रोडक्ट्स को देखने, प्रशिक्षित प्रोडक्ट स्पेशलिस्ट्स से बात करने, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के फ़ायदे समझने और आरामदायक माहौल में सोच-समझकर खरीदारी का फ़ैसला लेने का मौका देगा।

ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने मुख्य मार्केट्स में एम्पीयर की रिटेल एवं सर्विस मौजूदगी को बढ़ाने, ग्राहकों के लिए प्रोडक्ट्स को सुलभ बनाने एवं उन्हें ओनरशिप के लिए हर ज़रूरी सहयोग प्रदान करने के प्रयासों को जारी रखते हुए यह नई डीलरशिप खोली है। जगदलपुर में यह नई शुरुआत स्थानीय ग्राहकों के साथ जुड़ाव को मज़बूत बनाने और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को सुलभ बनाने की दिशा में एक और कदम है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।