प्रतापगढ़, 16 अकटूबर 2026। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पत्नी ने प्रेमी से कराई थी पति की हत्या मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। शुक्रवार 16 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने इस मामले में प्रेस कांफ्रेंस करके पूरी जानकारी मीडिया को दी।
घटना का विवरण
15 अक्टूबर 2026 को थाना लालगंज क्षेत्रांतर्गत शीतलमऊ नहर के पास काली माता मंदिर के निकट उमाशंकर कौशल उर्फ गुड्डू, उम्र करीब 34 वर्ष, निवासी बाजार खास, थाना लालगंज, जनपद प्रतापगढ़ का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए गए। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। मृतक के भाई दीपू कौशल की तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर मुअसं 395/2026, धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण
16 अक्टूबर 2026 को थाना लालगंज पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर जगन्नाथपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर तीन अभियुक्तों शहंशाह पुत्र मो. बादशाह, निवासी ग्राम धारूपुर, थाना लालगंज, विशाल शुक्ला उर्फ बिट्टू पुत्र अवधेश शुक्ला, निवासी ग्राम धारूपुर शुक्लान का पुरवा, थाना लालगंज और अविनाश तिवारी उर्फ रजत तिवारी पुत्र आद्याप्रसाद तिवारी, निवासी ग्राम धारूपुर, थाना लालगंज, जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त विशाल शुक्ला के कब्जे से मृतक का रेडमी मोबाइल फोन तथा अभियुक्त अविनाश तिवारी के कब्जे से मृतक का आधार कार्ड बरामद हुआ था। अभियुक्तों की निशानदेही/बरामदगी के दौरान घटना के समय पहने गए तीन कपड़े भी बरामद हुए, जिन पर खून के छींटे पाए गए। अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमे में धारा 61(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
मृतक की पत्नी की गिरफ्तारी का विवरण
16 अक्टूबर 2026 को प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार मय पुलिस टीम द्वारा संगम चौराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हत्याकांड से संबंधित अभियुक्ता कालाकांकर रोड से राजेन्द्र नगर तिराहे की ओर नहर पटरी पर पैदल आ रही है और भागने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम कालाकांकर रोड से आगे वन विभाग के जंगल के पास नहर पटरी पर पहुंची, जहां मुखबिर के इशारे पर एक महिला को रोकने का प्रयास किया गया।
महिला ने भागने का प्रयास किया, जिसे महिला पुलिसकर्मी की सहायता से पुलिस हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम सुमन देवी पत्नी उमाशंकर कौशल उर्फ गुड्डू, निवासी बाजार अंदर, लालगंज, थाना लालगंज, जनपद प्रतापगढ़, उम्र करीब 36 वर्ष बताया। अभियुक्ता को मु0अ0सं0 395/2026, धारा 103(1) बीएनएस के संबंध में गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ का विवरण
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि मृतक की पत्नी सुमन देवी के कहने एवं उसकी योजना के अनुसार उन्होंने अपने साथी शहंशाह, बिट्टू एवं रजत तिवारी के साथ मिलकर उमाशंकर कौशल उर्फ गुड्डू को शीतलमऊ नहर के पास शराब पिलाकर ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को घसीटकर कीचड़ में फेंक दिया था। शव को घसीटते समय मृतक का मोबाइल फोन एवं आधार कार्ड गिर गया था, जिन्हें अभियुक्तों ने अपने पास रख लिया था। अभियुक्तों ने बताया कि घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UP72BY5367 (एचएफ डीलक्स) अविनाश तिवारी की है। घटना के बाद वे पुलिस से बचते हुए छिपकर रह रहे थे तथा भागने की फिराक में थे, तभी पुलिस टीम द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
अभियुक्ता सुमन देवी ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने प्रेमी शहंशाह तथा उसके साथी बिट्टू एवं रजत तिवारी के साथ मिलकर अपने पति उमाशंकर कौशल उर्फ गुड्डू की ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या करवाई थी। घटना के बाद वह भी छिपकर भागने की फिराक में थी, तभी पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विवेचना के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त विशाल शुक्ला उर्फ बिट्टू एवं अविनाश तिवारी उर्फ रजत तिवारी को मुकदमे में शामिल करते हुए मुअसं 395/2026 में धारा 61(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
थाना लालगंज पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार मय हमराह उनि अरुण सिंह, उनि रामनरेश, उनि ज्ञानचन्द तिवारी, उनि बनवारी लाल पाल, का. छोटक चौधरी, का. राहुल यादव, हेका. सुभाष यादव, का. श्रवण कुमार, का. नीरज कुमार, का. आलोक यादव, का. विकास सिंह।
एसओजी टीम
प्रभारी एसओजी अमित कुमार मय हमराह हेका धनंजय राय, हेका मोहित यादव, हेका राजेन्द्र कुमार, का. आशुतोष पाण्डेय, का. अरविन्द दुबे, का. सलमान, हेका सनोज।
थाना लालगंज पुलिस एवं एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में उमाशंकर कौशल उर्फ गुड्डू हत्याकांड का अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
