धर्म

जंगल बाबा की गंगा रसोई भक्तों के लिए अनूठी होगी: धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On अक्टूबर 21, 2026
1 min read • 1.2k views
जंगल बाबा की गंगा रसोई भक्तों के लिए अनूठी होगी

प्रयागराज, 21 अक्टूबर 2026। प्रयाग मऊआइमा वृंदावन वाटिका गेस्ट हाउस में संतों का एक समागम हुआ। इस मौके पर जंगल बागा द्वारा संचालित मां गंगा रसोई प्रयागराज संगम का शुभारंभ करते हुए धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास ने कहा कि महंत श्री योगी देवरहा जंगल बाबा संकट मोचन बालाजी धाम गोरक्षा देवरहा बाबा ट्रस्ट के अंतर्गत यह एक पवित्र कार्य प्रारंभ किया जा रहा है।

माघ मेले के अंतर्गत मां गंगा की रेती पर महंत जी द्वारा 1 दिसंबर 2026 से 100 संतों के रहने और प्रसाद की व्यवस्था प्रतिदिन की जाएगी। उसके अतिरिक्त जो भी लोग प्रसाद पाने आएंगे किसी भी समय आकर प्रसाद को पा सकते हैं। यह निर्णय अत्यंत सराहनीय है।

माता गंगा की अत्यंत महिमा है। श्रीमद्देवीभागवत के अनुसार पराशक्ति के पांच भाग हुए जिसमें गायत्री, लक्ष्मी, उमा, सरस्वती और धर्मद्रवा नाम का जल उत्पन्न हुआ। इस धर्मद्रवा नाम के जल से वामनावतार में भगवान का जब दूसरा पग ब्रह्म लोक में पहुंचा तो ब्रह्मा जी ने भगवान के पैरों धोकर अपने कमंडल में रख लिया था। वही विष्णुपदी जटाशंकरी जान्हवी भागीरथी तथा गंगा कहलाईं।

एक बार गोलोक धाम में भगवान ने गंगा जी को कहा था आप भूलोक में चलिए जो लोग आपके अंदर स्नान करेंगे उनके सारे पाप धुल जाएंगे, तथा जब संत आपके अंदर स्नान करेंगे तो वह सारा पाप समाप्त हो जाएगा। इसलिए गंगा जी भू लोक में आईं और कपिल मुनि के आश्रम में सागर के अंतर्गत समाहित हो गई ।जहां पर आज गंगा सागर है। एक कहावत है, सारे तीरथ बार-बार गंगासागर एक बार।

प्रयागराज के अंतर्गत यह गंगा रसोई अपने आप में संतो, भक्तों एवं गरीबों के लिए अनूठी रसोई होगी। आज से इस गंगा रसोई का शुभारंभ हो चुका है। इसके पूर्व जगदीश कुशवाहा थाना प्रभारी मऊ आइमा के द्वारा कन्या भोज का भी कार्यक्रम संपन्न किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंडित दिनेश शर्मा प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह एमएलसी पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश, स्वामी लक्ष्मण दास शिव मंदिर शाहबाजपुर, संत शालिग्राम दास शिव मंदिर महडोरा, स्वामी निर्भय दास कैलाश बराडीह सिकंदरपुर, अंतराम दास महाराज संकट मोचन बालाजी धाम खरवई, रामाश्रय देवयानी, जयप्रकाश मिश्रा पुजारी शिव पावर्ती मंदिर थाना मऊआयमा, महंत मक्खन दास मानिकपुर, संत दास राम जानकी मंदिर मोहम्मदपुर मगनापुर, शत्रुघ्न दास बुढ़िया माई मंदिर रहाइसपुर, पंडित सुशील मिश्रा, विकास शुक्ला, जमुना जायसवाल, पप्पू पांडे, विनय तिवारी, नागेंद्र मिश्रा ,सभापति एडवोकेट, तथा समाज सेविका किन्नर मुस्कान सहित अनेक संत एवं भक्तगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पंडित आलोक आजाद ने किया

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।